✕

होम / बिजनेस / NSE पर 22 करोड़ के पार पहुंचे इनवेस्टर अकाउंट, केवल 6 महीने में ही पहुंचे इतने करोड़

NSE पर 22 करोड़ के पार पहुंचे इनवेस्टर अकाउंट, केवल 6 महीने में ही पहुंचे इतने करोड़

31 मार्च, 2025 तक NSE पर यूनीक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 11.3 करोड़ थी, वहीं जनवरी में आंकड़ा 11 करोड़ से ऊपर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में प‍िछले कुछ समय से भले ही उठापटक का दौर चल रहा है. लेक‍िन इसमें लोगों का रुझान तेजी के साथ बढ़ रहा है. अमेर‍िका की तरफ से टैर‍िफ लगाए जाने के बाद कुछ न‍िवेशकों ने अपनी एसआईपी (SIP) को रोक द‍िया. लेक‍िन जानकारों की तरफ से लगातार न‍िवेश को जारी रखने की सलाह दी जा रही है. शेयर बाजार में लोगों के रुझान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है क‍ि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कुल निवेशक खातों की संख्या बढ़कर 22 करोड़ से ज्‍यादा हो गई है. इसमें प‍िछले छह महीने के दौरान 2 करोड़ से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है.

शेयर बाजार में महाराष्ट्र अव्‍वल

एक्सचेंज की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि 31 मार्च 2025 तक एनएसई पर यूनिक रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 11.3 करोड़ हो गई है. यह आंकड़ा 20 जनवरी 2025 को 11 करोड़ पर था. महाराष्ट्र में निवेशक अकाउंट की संख्या सबसे ज्‍यादा 3.8 करोड़ है, जिसके बाद यूपी (2.4 करोड़), गुजरात (1.9 करोड़), राजस्थान और पश्‍च‍िम बंगाल (हर राज्‍य में करीब 1.3 करोड़) का नंबर है. इन राज्यों का संयुक्त योगदान कुल खातों में करीब 49 प्रतिशत है, जबकि शीर्ष 10 राज्यों का योगदान कुल खातों में लगभग तीन-चौथाई है.

पांच साल में 22 प्रतिशत का सालाना रिटर्न

बेंचमार्क निफ्टी 50 सूचकांक ने पिछले पांच साल में 22 प्रतिशत का मजबूत सालाना रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 500 सूचकांक ने 25 प्रतिशत का एनुअल रिटर्न दिया है. एनएसई का इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन फंड (IPF) 31 मार्च 2025 तक सालाना आधार पर 23 प्रतिशत से ज्‍यादा बढ़कर 2,459 करोड़ रुपये हो गया है. एनएसई के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन ने कहा, 'भारत का निवेशक आधार तेजी से बढ़ रहा है, केवल छह महीनों में दो करोड़ से ज्‍यादा नए खाते जोड़े गए हैं जो ग्‍लोब आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत के विकास में निवेशकों के व‍िश्‍वास को द‍िखा रहा है.'

टियर 2, 3 और 4 शहरों में बढ़ रहा न‍िवेश

यह उछाल तेज डिजिटल ट्रांजफॉरमेशन और मोबाइल ट्रेडिंग के बढ़ते चलन के कारण है, जिससे टियर 2, 3 और 4 शहरों में निवेशकों के लिए पूंजी बाजार अधिक आसान हो गया है. एनएसई की तरफ से हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार एनएसई ल‍िस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप फाइनेंश‍ियल ईयर 2025 (31 मार्च तक) में 410.87 लाख करोड़ रुपये (4.81 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुंच गया, जो क‍ि वित्त वर्ष 2024 में 384.2 लाख करोड़ रुपये था. यह सालाना आधार पर 6.94 प्रतिशत की ग्रोथ है. 31 मार्च, 2025 तक एनएसई में ल‍िस्‍टेड कुल कंपनियां 2,720 थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago