✕

होम / बिजनेस / कल बाजार ने खूब रुलाया, आज इन शेयरों में निवेश से चेहरे पर लौट सकती है मुस्कान!

कल बाजार ने खूब रुलाया, आज इन शेयरों में निवेश से चेहरे पर लौट सकती है मुस्कान!

शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच हमारा मार्केट भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तमाम कारणों के चलते हमारा शेयर बाजार कल लाल निशान पर बंद हुआ. बाजार में इतनी बड़ी गिरावट आई कि निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1272.07 अंक फिसलकर 84,299.78 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 368.10 अंक गिरकर 25,810.85 पर बंद हुआ. पिछले कुछ दिनों से मार्केट लगातार ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा था. यह हाल के दिनों में आई सबसे बड़ी गिरावट है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें उछाल संभव
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो आज PCBL, Brigade Enterprises, Polycab, Sundaram Finance, Pidilite Industries, Sun Pharma,  Muthoot Finance और BASF India में तेजी देखने को मिल सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए  मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनसे दूरी अच्छी 
इसी तरह, MACD ने TVS Holdings, Concord Biotech, Craftsman Automation, Jubilant Pharmova, Mallcom और Mrs. Bectors Food Specialities के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स के भाव गिर सकते हैं.  लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. वैसे कल के गिरावट वाले बाजार में भी TVS Holdings के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 14,337.75 रुपए पर बंद हुए. ऐसे ही Craftsman Automation भी कल बढ़त हासिल करके बंद हुआ.

इन पर रखें नज़र
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज AstraZeneca Pharma, Saregama India, ABB Power, JM Financial, Whirlpool India, Welspun Corp और Vijaya Diagnostic का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित