✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में आजमाएं किस्मत, कमाई के मिल रहे हैं संकेत!

Stock Market: आज इन शेयरों में आजमाएं किस्मत, कमाई के मिल रहे हैं संकेत!

शेयर बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बुधवार का दिन उथल-पुथल वाला रहा. मार्केट ग्रीन और लाल लाइन के बीच कारोबार करता रहा, लेकिन अंत में हरे निशान पर ही बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 92.47 अंक चढ़कर 66,023.24 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 28.45 अंक की उछाल के साथ 19,811.85 पर बंद हुआ. इस दौरान, ITC, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे कई हैवीवेट शेयरों में तेजी देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इन पर रखें करीबी नजर
MACD के संकेतों से पहले आज उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Hero MotoCorp, SBI Life, Cipla, Titan Company, HCL Tech, Bajaj Auto और Apollo Hospital का नाम शामिल है. हीरो मोटोकॉर्प की बात करें, तो कल इस शेयर में 1.18% की उछाल देखने को मिली. 3,416.40 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते छह महीने में अपने निवेशकों को 26.05% का रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, एसबीआई लाइफ के शेयर में भी बुधवार को तेजी देखी गई. इसी तरह, बाकी शेयरों में भी कल तेजी का माहौल रहा. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी टच कर लिया है.  

ये भी पढ़ें - Bharti Airtel जुटा रहा है 20,000 करोड़, क्या आ रहा है भारती हेक्साकॉम का IPO?

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की बात करें, तो आज MACD ने Godrej Consumer, Orient Refractories, Syrma SGS Technology, Just Dial, Go Fashion और Gillette India में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में ICICI Bank, Swan Energy, ONGC, Poonawalla Fincorp और L&T Fin Holding का नाम शामिल है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

1 hour ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

1 hour ago

अब FSSAI के रडार पर नेस्ले और जायडस वेलनेस, लैक्टोजेन और कॉम्प्लान के दावों पर मांगा जवाब

FSSAI ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है.

3 hours ago

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा, लेकिन महंगाई ने बढ़ाई RBI की चिंता; दिसंबर में फिर बढ़ सकती है रेपो रेट

RBI ने बुधवार को 5 से 7 अक्टूबर के बीच हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक का कार्यवृत्त जारी किया. इस बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.5% करने के पक्ष में मतदान किया.

3 hours ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट का खतरा, गिफ्ट निफ्टी 22,700 के नीचे; क्रूड 110 डॉलर पार

बुधवार को सेंसेक्स 143.21 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 77.60 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 22,811.35 पर आ गया.

3 hours ago


बड़ी खबरें

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

1 hour ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

1 hour ago

Hitachi Digital ने सुमित प्रियाणी को बनाया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, AI पर रहेगा फोकस

प्रियाणी की प्राथमिकताओं में आधुनिक, डेटा आधारित और AI-सक्षम टेक्नोलॉजी ढांचा तैयार करना शामिल है. इसके जरिए कंपनी में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और कारोबार के विस्तार में सहायता मिलने की उम्मीद है.

54 minutes ago

अब FSSAI के रडार पर नेस्ले और जायडस वेलनेस, लैक्टोजेन और कॉम्प्लान के दावों पर मांगा जवाब

FSSAI ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है.

3 hours ago

राजस्थान की 3 लाख ग्रामीण महिलाएं डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी, BHIM ऐप के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल 'यूपीआई फॉर हर 2.0' कार्यक्रम का हिस्सा है. NPCI और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने 'यूपीआई फॉर हर' कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है.

1 hour ago