होम / बिजनेस / आज ये शेयर कर सकते हैं इन्वेस्टर्स का मंगल, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!

आज ये शेयर कर सकते हैं इन्वेस्टर्स का मंगल, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!

पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों के दौरान इन्वेस्टर्स की इन्वेस्टमेंट में लगभग 9.60 लाख करोड़ रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले 5 कारोबारी सत्रों से शेयर मार्केट (Share Market) लगातार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) ने पहली बार 73,000 अंकों के आंकड़े को पार कर लिया. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी उछाल देखने को मिला और यह 22,000 अंकों के पार जा पहुंचा. 

पांच दिनों में इतना भागा बाजार
पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों के दौरान इन्वेस्टर्स की इन्वेस्टमेंट में लगभग 9.60 लाख करोड़ रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई है और यह अब तक के अपने अधिकतम स्तर, 376 लाख करोड़ रुपयों पर जा पहुंची है. इन 5 दिनों के दौरान सेंसेक्स में कुल 1972.72 अंकों या लगभग 2.76% की वृद्धि देखने को मिली है. इस दौरान BSE पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल में 9,68,544.93 करोड़ रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई है. कल रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में वृद्धि देखने को मिली, जिसकी बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी अपने अधिकतम स्तर पर जा पहुंचे. 

इन शेयरों में दिख सकती है तेजी
MACD मोमेंटम इंडिकेटर एक तरह का उपकरण है जिसका इस्तेमाल करके शेयरों में तेजी या फिर मंदी के बारे में पता लगाया जा सकता है. MACD मोमेंटम इंडिकेटर की मानें तो आज एंजल वन (Angel One), PNC इन्फ्राटेक (PNC Infratech) और RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान एंजल वन के प्रॉफिट में 14.2% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी का प्रॉफिट 260.3 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया था. दूसरी तरफ RVNL को जबलपुर में एक प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है. इन दोनों ही कारणों की वजह से एंजल वन और RVNL के स्टॉक में तेजी की उम्मीद की जा रही है. 

इन शेयरों में दिख सकती है मंदी
इसके साथ ही मोमेंटम इंडिकेटर MACD के अनुसार ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (Oracle Financial Services), बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra), IRFC और HCL टेक्नोलॉजी (HCL Technology) के शेयरों में भी आज तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं MACD के अनुसार अरविंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), ग्लेनमार्क फार्मा (Glennmark Pharma), इमामी (Emami), L&T फाइनेंस (L&T Finance Holding) के शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है. 
 
यह भी पढ़ें: रामनगरी अयोध्‍या में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, यूपी सरकार ने इस कंपनी को दिया कांट्रैक्‍ट 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

9 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago