होम / बिजनेस / बुधवार को इन शेयरों में आ सकती है तेजी, अडानी ग्रीन में आज भी दिख सकती है बढ़त

बुधवार को इन शेयरों में आ सकती है तेजी, अडानी ग्रीन में आज भी दिख सकती है बढ़त

मंगलवार को बाजार में तेजी के बाद माना जा रहा है कि आज भी बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. आज कुछ कंपनियों के नतीजे आने हैं तो ऐसे में उसका असर भी दिख सकता है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्‍स 242 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी 18150 पर बंद हुआ. मंगलवार का दिन अडानी ग्रीन के लिए बेहतरीन रहा. उसके बाद आज माना जा रहा है कि अडानी ग्रीन के शेयरों में तेजी दिख सकती है. इसके साथ ही एनटीपीसी, इनफोसिस, धानी सर्विसेज के शेयरों में तेजी आ सकती है. अगर आपके पास भारती एयरटेल के शेयर हैं तो उसमें भी तेजी दिख सकती है. 

किन शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव 
शेयर बाजार के मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक कल की तेजी के बाद आज बाजार में जिन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है उनमें अडानी ग्रीन सर्विसेज शामिल है. इसके अतिरिक्‍त बाजार में आज पिछले लंबे समय से गिरावट का सामना कर रही नायका के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. साथ ही धानी सर्विसेज, और इनफोसिस के शेयरों में भी आज बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं अगर उन शेयरों की बात करें जिनमें गिरावट हो सकती है तो उनमें श्रीराम फाइनेंसेस, जायडस लाइफसाइंसेज और बलरामपुर चीनी मिल जैसे शेयर हैं जिनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. 

आज घोषित होने हैं इन कंपनियों के नतीजे 
शेयर बाजार की इस हलचल के बीच आपको ये बता दें कि आज कई कंपनियों के नतीजे भी आने हैं. इनके नतीजों पर भी बाजार की तेजी या गिरावट देखने को मिल सकती है. इनमें टाटा ग्रुप की कंपनी Titan, Tata Chemicals, ABB India, Petronet LNG, AAVAS Financiers, Adani Wilmar, Bajaj Consumer Care, Cholamandalam Investment and Finance Company, Godrej Properties, Havells India, KEC International, MRF, और Sula Vineyards अपने तिमाही और पूरे साल के नतीजों की घोषणा करेंगे.

अडानी ग्रीन में देखने को मिली थी तेजी 
मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. बाजार में मंगलवार को अडानी ग्रीन के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. शेयर बाजार 2 मई को लगातार 6 दिन की तेजी के बाद बंद हुआ. सेंसेक्‍स में जहां 242 अंकों की बढ़त देखने को मिली वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 18150 के पास पहुंच गया. मंगलवार को सबसे ज्‍यादा तेजी एनर्जी, आईटी, यूटिलिटी मेटल, ऑयल एंड गैस के शेयरों में देखने को मिली. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago