होम / बिजनेस / कमाई का आने वाला है एक और मौका, अब ये कंपनी ला रही है IPO

कमाई का आने वाला है एक और मौका, अब ये कंपनी ला रही है IPO

अभी आईपीओ का मौसम चल रहा है. हर थोड़े वक्त में कोई न कोई कंपनी आईपीओ लेकर आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईपीओ (Initial Public Offer) में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है. आइनॉक्स विंड की सब्सिडियरी आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेस (Inox Green Energy) जल्द ही आईपीओ लाने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि अगले महीने यानी कि अक्टूबर में कंपनी का IPO आ जाएगा. 

विस्तार में जुटी कंपनी
आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेस अपनी विस्तार योजना पर काम कर रही है और आईपीओ उसी का हिस्सा है. इस IPO के जरिए कंपनी 740 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. आइनॉक्स विंड के सीईओ कैलाश लाल ताराचंदानी का कहना है कि कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार पर फोकस करेगी और इसके बाद विदेशी बाजारों में पहुंच बनाएगी.

आईपीओ का दूसरा प्रयास
ताराचंदानी के अनुसार, कंपनी की योजना अगले 30 से 45 दिन में आईपीओ लाने की है. गौरतलब है कि आइनॉक्स ग्रीन ने इससे पहले फरवरी में आईपीओ के लिए SEBI के पास मसौदा दस्तावेज जमा करवाए थे, लेकिन अप्रैल में बिना कोई कारण बताए इन दस्तावेजों को वापस ले लिया था. अब कंपनी ने दूसरी बार आईपीओ लाने की तैयारी दर्शाई है. 

जारी होंगे इतने शेयर
कंपनी द्वारा दाखिल नए मसौदे के अनुसार, 740 करोड़ रुपए के आईपीओ में 370 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही इसकी प्रमोटर आइनॉक्स विंड 370 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी. बता दें कि आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी अभी सालाना 30 से 40 फीसदी की वृद्धि हासिल कर रही है.

FPI का जारी है निवेश
वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) द्वारा भारतीय स्टॉक मार्केट में निवेश जारी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में 12,000 करोड़ रुपए लगा चुके हैं. ऐसे में उम्मीद है कि शेयर बाजार में तेजी का रुख एक बार फिर देखने को मिल सकता है. हालांकि, पिछले हफ्ते सेंसेक्स 952.35 अंक और निफ्टी 302.50 अंक यानी 1.69 फीसदी टूटा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

16 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

15 hours ago