✕

होम / बिजनेस / Infosys ने अमेरिका में चल रहे एक मुकदमे का किया निपटान, चुकाए 17.5 मिलियन डॉलर

Infosys ने अमेरिका में चल रहे एक मुकदमे का किया निपटान, चुकाए 17.5 मिलियन डॉलर

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जो शर्तें बताई गई हैं, वे अभी पक्की नहीं हैं. पहले, जिन लोगों ने मुकदमा किया है, वे उन्हें जांचेंगे और पक्का करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय आईटी कंपनी Infosys ने घोषणा की है कि उसने अपनी अमेरिकी यूनिट इन्फोसिस मैकमिश सिस्टम्स के खिलाफ लंबित मुकदमों का निपटारा कर लिया है. ये मुकदमे 2023 में हुई एक साइबर घटना से जुड़े थे. इन्फोसिस ने बताया कि मैकमिश सिस्टम्स ने इस विवाद को सुलझाने और सभी आरोपों का निपटारा करने के लिए 17.5 मिलियन डॉलर की धनराशि एक निपटान कोष में जमा करने पर सहमति जताई है.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जो शर्तें बताई गई हैं, वे अभी पक्की नहीं हैं. पहले, जिन लोगों ने मुकदमा किया है, वे उन्हें जांचेंगे और पक्का करेंगे. फिर, समझौते के कागज़ तैयार होंगे. उसके बाद, अदालत पहले शुरुआती मंजूरी देगी और फिर आखिरी मंजूरी देगी. जब अदालत मान जाएगी, तब मुकदमे में लगाए गए सभी आरोप खत्म हो जाएंगे.

क्या है मामला?

नवंबर 2023 में, इन्फोसिस ने खुलासा किया था कि उसकी अमेरिकी यूनिट मैकमिश सिस्टम्स साइबर सिक्योरिटी ब्रीच का शिकार हुई थी. इस घटना के कारण कुछ एप्लिकेशन और सिस्टम अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो गए थे. इसके बाद, अप्रैल 2024 में इन्फोसिस ने बताया था कि मैकमिश सिस्टम्स ने अपने थर्ड पार्टी के विक्रेता ई-डिस्कवरी के साथ मिलकर इस साइबर घटना की जांच की. जांच में यह सामने आया कि लगभग 6.5 मिलियन व्यक्तियों की संवेदनशील जानकारी को अनधिकृत रूप से एक्सेस और एक्सफिल्टरेट (चोरी) किया गया था.

Infosys के दिसंबर तिमाही के नतीजे

Infosys ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर (Q3) तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 41,764 करोड़ रुपये रहा वहीं कंपनी का PAT इस दौरान 6,806 करोड़ रुपये रहा. सालाना आधार पर कंपनी का कंसो नेट प्रॉफिट 11% बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये रहा वहीं परिचालन से रेवेन्यू YoY आधार पर 7.6% बढ़कर 41,764 करोड़ रुपये रहा. दिग्गज आईटी कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंड में बदलाव कर अपवार्ड 4.5%-5% कर दिया है. Q3 में कंपनी का कंसो EBIT तिमाही दर तिमाही आधार पर 3% बढ़कर 8912 करोड़ रुपये रहा है. वहीं दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBIT मार्जिन QoQ आधार पर 21.1% से बढ़कर 21.3% हो गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago