✕

होम / बिजनेस / Infosys ने 18,000 करोड़ रुपये के बायबैक को दी मंजूरी, निवेशकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Infosys ने 18,000 करोड़ रुपये के बायबैक को दी मंजूरी, निवेशकों को मिलेगा बड़ा लाभ

इन्फोसिस का 18,000 करोड़ का यह बायबैक प्रोग्राम केवल निवेशकों के लिए लाभकारी मौका नहीं है, बल्कि कंपनी की पूंजी प्रबंधन रणनीति और शेयरधारक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने अपने इतिहास के सबसे बड़े शेयर बायबैक प्रोग्राम की घोषणा की है. कंपनी के बोर्ड ने 18,000 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है. इस कार्यक्रम के तहत इन्फोसिस अपने शेयरधारकों से प्रति शेयर 1,800 रुपये की दर से शेयर खरीदेगी, जो मौजूदा बाजार मूल्य से करीब 19 प्रतिशत अधिक है.

क्लोजिंग प्राइस से 19% ऊपर बायबैक प्राइस

गुरुवार को बीएसई पर इन्फोसिस के शेयर की क्लोजिंग कीमत 1,509.50 रुपये थी. ऐसे में बायबैक प्राइस 1,800 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे निवेशकों को लगभग 19 प्रतिशत का सीधे मुनाफा मिलने की संभावना है. यह प्रस्ताव अब कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा.

10 करोड़ शेयरों की होगी पुनर्खरीद

इस बायबैक के तहत इन्फोसिस अपने 10 करोड़ तक पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों को खरीदेगी, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 2.41 प्रतिशत हिस्सा है. यह प्रक्रिया ओपन मार्केट के जरिए पूरी की जाएगी, जिससे बाजार में उपलब्ध शेयरों की संख्या घटेगी और शेष शेयरों की वैल्यू में संभावित रूप से वृद्धि होगी.

पहले भी कर चुकी है बायबैक, लेकिन यह सबसे बड़ा

इन्फोसिस इससे पहले 2017, 2019, 2021 और 2022 में भी बायबैक कर चुकी है. वर्ष 2022 में कंपनी ने करीब 9,300 करोड़ रुपये और 2021 में 9,200 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की थी, लेकिन मौजूदा 18,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अब तक का सबसे बड़ा है.

बायबैक से क्या होगा फायदा?

विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयर बायबैक से न केवल कंपनी अपने शेयरधारकों को अतिरिक्त मूल्य लौटाती है, बल्कि इससे प्रति शेयर आय (EPS) में सुधार आता है और शेयर की बाजार में मांग भी बढ़ सकती है. इस कदम को निवेशकों के भरोसे को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है.

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण

फिलहाल इन्फोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 6 लाख करोड़ रुपये के आसपास है. बायबैक प्रोग्राम से उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी के शेयर की स्थिति को और मजबूत बनाएगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago