होम / बिजनेस / Infosys ने अपने Employee को दिया दिवाली गिफ्ट, इस तारीख से मिलेगा Salary हाइक 

Infosys ने अपने Employee को दिया दिवाली गिफ्ट, इस तारीख से मिलेगा Salary हाइक 

Infosys प्रतिकूल परिस्थितियों की बात कहकर पिछले दो क्‍वार्टर से लगातार कर्मचारियों की पे हाइक को टाल रहा था, जिसके कारण ये अभी तक लागू नहीं हो पाया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की नामी टेक कंपनी इंफोसिस 1 नवंबर से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा कर सकती है. कंपनी पिछले दो तिमाही से अपने कर्मचारियों की सैलरी में हाइक को टाल रही थी लेकिन अब कंपनी ने तय किया वो 1 नवंबर से अपने अभी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने जा रही है. ये जानकारी कंपनी के सीनियर अधिकारी के हवाले से आई है. 

सामान्‍य तौर पर अप्रैल में होती है पे हाइक 
दरअसल देश की ज्‍यादातर कंपनियों में वित्‍तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कर्मचारियों को पे हाइक दे दिया जाता है. इंफोसिस में भी अप्रैल में ही हाइक दी जाती है जो जुलाई से मिलनी शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार कंपनी ने अब तक ये नहीं दिया था. कंपनी ने पे हाइक न देने के लिए मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों की बात कही थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के सीएफओ नीलांजन राय ने कहा कि हालातों का सामना करने के लिए कंपनी ने पे हाइक को टाल दिया था.

उन्‍होंने बताया कि उस कदम को उठाने के कारण कंपनी की फाइनेंशियल हेल्‍थ में 50 आधार अंकों का सुधार हुआ है. इससे कंपनी को शेष वर्ष के लिए राहत मिल गई है, क्‍योंकि ये स्थिति इस साल ही नहीं बल्कि आने वाले साल में भी जारी रहने वाली है. उन्‍होंने कहा कि इससे हम आने वाले समय में और मजबूती से काम कर सकेंगे. 

कैसे रहे हैं कंपनी के अंतिम तिमाही के नतीजे? 

अगर इंफोसिस के आखिरी तिमाही के मुनाफे की बात करें तो कंपनी को दूसरे क्‍वॉर्टर में 38994 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. कंपनी ने पिछली तिमाही के मुकाबले 2.3 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8274 करोड़ रुपये पर आ गया है. जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2 प्रतिशत रहा है. ये सभी आंकड़े सितंबर पर में समाप्‍त हुई दूसरी तिमाही के हैं. इन में कंपनी को बड़ा मुनाफा हुआ है. 

क्‍या बोले थे कंपनी के सीईओ? 

कंपनी के मुनाफे के बाद इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा था कि हम देख रहे हैं कि मौजूदा वक्‍त में कई चीजों में कमी देखने को मिल रही है. इससे कई तरह के निर्णय लेने में भी धीमी गति आ गई है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी के खर्च को करने के प्रयास में कई और कदम भी उठाए जा रहे हैं. इसे ध्‍यान में रखते हुए कंपनी ने कैंपस प्‍लेसमेंट में भी कमी ला दी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago