✕

होम / बिजनेस / रामनवमी के बाद महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी!  

रामनवमी के बाद महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी!  

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी को परेशानी हो सकती है, लेकिन उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और सस्ती कीमतों से लाखों गरीब परिवारों को राहत मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशवासियों को रामनवमी के ठीक अगले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है. दरअसल, केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. अब दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर 853 रुपये का मिलेगा. इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी से आम लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है. हालांकि, सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत लाखों गरीब और ग्रामीण परिवारों को अब भी सस्ती दर पर गैस सिलेंडर मिल रहा है.  

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दी जानकारी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी. 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,"हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं. इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा. उस उत्पाद शुल्क वृद्धि का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है." 

उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर 300 रुपये तक की बचत  
उज्ज्वला योजना के तहत, योग्य परिवारों को 550 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध होता है, जो सामान्य सिलेंडर से काफी सस्ता है. पिछले कुछ सालों में गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव हुए हैं. हाल ही में, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की वृद्धि की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत से काफी सस्ता है. इसके तहत साल भर में 12 सिलेंडर खरीदे जा सकते हैं, जिससे सालाना 3600 रुपये की बचत होती है.  

गरीब परिवारों के लिए एक वरदान उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत 1 मई, 2016 को केंद्र सरकार ने की थी. इस योजना का उद्देश्य गरीब और ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ ईंधन प्रदान करना था, ताकि वे कोयला, गोबर के उपले या लकड़ी पर खाना पकाने की बजाय एलपीजी गैस का इस्तेमाल कर सकें. इस योजना के तहत आज तक देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है. इसकी सफलता को देखते हुए, सरकार ने उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण (Ujjwala 2.0) भी शुरू किया है, जिसका उद्देश्य और भी अधिक परिवारों को इसका लाभ दिलाना है.  

उज्ज्वला योजना की मुख्य विशेषताएं  
इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के लिए 2200 रुपये और 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए 1300 रुपये दिए जाते हैं. इसमें गैस सिलेंडर की सुरक्षा राशि, रेगुलेटर, एलपीजी होज, गैस एजेंसी की कॉपी और अन्य वैरिफिकेशन फीस भी शामिल होती है. इसके अलावा, एलपीजी सिलेंडर की रिफिल लागत और चूल्हा खरीदने के लिए भी लोन की सुविधा उपलब्ध है. इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन 8 अप्रैल से इसमें 50 रुपये की वृद्धि की गई है.  

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago