होम / बिजनेस / इजरायल में 11 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची महंगाई दर, रोटी की कीमतों में 21% का इजाफा

इजरायल में 11 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची महंगाई दर, रोटी की कीमतों में 21% का इजाफा

भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश से लेकर के तीसरी दुनिया के देश और अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस जैसे विकसित देश भी इस समस्या से जूझ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः यूक्रेन युद्ध के चलते उपजे खाद्यान संकट की वजह से कई देशों में महंगाई दर सातवें आसमान पर पहुंच गई है. भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश से लेकर के तीसरी दुनिया के देश और अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस जैसे विकसित देश भी इस समस्या से जूझ रहे हैं. ताजा मामला पूर्वी मध्य एशियाई देश इजरायल का सुनने में आ रहा है, जहां पर महंगाई दर 11 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे रोटी की कीमतों में 21 फीसदी का उछाल आ गया है. वहीं अंडों की कीमतों में 6.5 फीसदी का उछाल आ गया है.

खाने-पीने के मामले में दुनिया का छठा सबसे महंगा देश

यूके की मनी पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल पहले से ही किराने के सामान के मामले में दुनिया का छठा सबसे महंगा देश है. देश की मुद्रास्फीति दर बढ़कर 4.4 फीसदी हो गई है जो पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक है. सफेद ब्रेड की कीमत 5 फीसदी बढ़ गई है, जबकि एक स्टैण्डर्ड ब्रेड की कीमतों में 21 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. वहीं ब्रेड बनाने वाली कंपनियों का तर्क है कि हजारों लोगों की नौकरी बचाने के लिए कीमतों में वृद्धि करना जरूरी है. 

ब्रेड के अलावा अंडे और डेयरी उत्पाद हुए महंगे

सरकारी दुकानों पर मिलने वाले अंडों की कीमतों में 6.5 फीसदी का उछाल आ गया है. इससे पहले अंडों की कीमतों में 1.44 फीसदी का उछाल 2019 में देखने को मिला था. वहीं सरकारी दुकानों पर मिलने वाले डेयरी उत्पादों की कीमतों में 4.9 फीसदी का उछाल आया है. 

सरकार ने मांगा महंगाई से निपटने के लिए प्लान

किराने की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए इस छोटे से देश के पीएम लापिड ने अपने मंत्रियों से एक प्लान मांगा है. देश में जल्द चुनाव होने हैं और इससे पहले सरकार चाहती है कि बढ़ती हुई महंगाई से लोगों को राहत दिलाई जाए, क्योंकि चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. 

इस शहर में रह रहे गरीबों पर ज्यादा असर

बनी ब्रैक, जो लगभग 1,80,000 निवासियों के साथ एक बड़े पैमाने पर अति-रूढ़िवादी समुदाय है, इजराइल के सबसे गरीब शहरों में से एक है. 2022 में इस शहर में 28,000 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर में रहते हैं जिसके लिए इस शहर को इजरायल की सबसे घनी आबादी वाले शहर का दर्जा दिया गया था. प्रति परिवार औसतन सात बच्चों के साथ, यह दुनिया में चौथा सबसे घनी आबादी वाला शहर है. इन बड़े परिवारों को खिलाने की लागत इस गर्मी में और फिर दिसंबर में बढ़ने वाली है. 

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

16 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

17 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

17 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago