✕

होम / बिजनेस / इंडसइंड बैंक जुटाएगा 30,000 करोड़ रुपये, प्रवर्तकों को मिलेगा बोर्ड में प्रतिनिधित्व

इंडसइंड बैंक जुटाएगा 30,000 करोड़ रुपये, प्रवर्तकों को मिलेगा बोर्ड में प्रतिनिधित्व

30,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की योजना न केवल इसकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि इसे भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार भी करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

निजी क्षेत्र के प्रमुख ऋणदाता इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने कुल 30,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है. यह राशि डेट (ऋण) और इक्विटी दोनों माध्यमों से जुटाई जाएगी. इसके साथ ही, प्रवर्तकों को बैंक के बोर्ड में दो निदेशक नामित करने की अनुमति भी दी गई है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी.

बोर्ड में प्रवर्तकों को मिलेगा प्रतिनिधित्व

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई सूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में संशोधन को मंजूरी दी है. इसके तहत प्रवर्तकों को बोर्ड में दो निदेशकों की नियुक्ति का अधिकार मिलेगा, लेकिन यह परिवर्तन तभी प्रभावी होगा जब इसे RBI और शेयरधारकों की स्वीकृति प्राप्त होगी.

फिलहाल बैंक के बोर्ड में प्रवर्तकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है. बोर्ड में केवल गैर-कार्यकारी निदेशक शामिल हैं, क्योंकि अप्रैल 2025 में बैंक के एमडी एवं सीईओ और डिप्टी सीईओ ने लेखांकन चूक के चलते इस्तीफा दे दिया था.

हिंदुजा समूह की है प्रमुख हिस्सेदारी

इंडसइंड बैंक की स्थापना हिंदुजा समूह द्वारा की गई थी और इसे इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) और इंडसइंड लिमिटेड के माध्यम से प्रमोट किया गया है. इन दोनों कंपनियों की बैंक में कुल 15.82 फीसदी हिस्सेदारी है.

मार्च 2023 में RBI ने IIHL को बैंक में अपनी हिस्सेदारी 26 फीसदी तक बढ़ाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. मार्च 2025 में हिंदुजा समूह के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने संकेत दिया था कि वह आवश्यकता पड़ने पर बैंक में पूंजी निवेश करने को तैयार हैं.

डेरिवेटिव नुकसान के कारण हुए बड़े बदलाव

इस साल की शुरुआत में बैंक ने स्वीकार किया था कि उसके डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी पाई गई है, जिससे लगभग 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसके बाद ही बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दिया था.

अप्रैल 2025 में एमडी एवं सीईओ सुमंत कठपालिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने 1,960 करोड़ रुपये के नुकसान की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिए थे. बैंक ने 30 जून को RBI को तीन नामों की सूची सौंपी है और नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए मंजूरी मांगी है.

20,000 करोड़ डेट और 10,000 करोड़ इक्विटी के जरिए जुटाए जाएंगे

बैंक ने कहा है कि वह 20,000 करोड़ रुपये तक की राशि निजी नियोजन या विदेशी मुद्रा निवेश के माध्यम से डेट सिक्योरिटीज से जुटाएगा. इसके अलावा, वह 10,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी इक्विटी प्रतिभूतियों के जरिए जुटाने की योजना बना रहा है.

पूंजी पर्याप्तता बनी हुई है मजबूत

मार्च 2025 तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) 16.24 फीसदी रहा, जो संकेत देता है कि बैंक की वित्तीय स्थिति अभी भी संतुलित है. हालांकि, प्रावधान मद में बढ़ोतरी के चलते बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा उठाना पड़ा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago