✕

होम / बिजनेस / IndusInd बैंक को जल्द मिलेगा नया CEO, RBI ने जारी किए ये निर्देश

IndusInd बैंक को जल्द मिलेगा नया CEO, RBI ने जारी किए ये निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंडसइंड बैंक को अपने नए CEO के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से एक अनुभवी और सेवा में सक्रिय पेशेवर को तलाशने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) को अपने नए सीईओ (CEO) के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से एक अनुभवी उम्मीदवार की तलाश करने के लिए निर्देशित किया है. यह संकेत आरबीआई ने ऐसे समय में दिए हैं जब बैंक का बोर्ड जल्द ही इस विषय पर बैठक करने जा रहा है. आरबीआई के अनुसार सीईओ के पद के लिए ऐसे व्यक्ति को चुना जाए जो अभी भी किसी प्राइवेट बैंक में सक्रिय रूप से कार्यरत हो. 

सीईओ को लेकर आरबीआई की प्राथमिकता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीआई की प्राथमिकता ऐसे बैंकिंग पेशेवर को सीईओ बनाना है, जो भारत या विदेश में किसी प्राइवेट बैंक में काम कर रहे हों. आरबीआई ने यह भी सुझाव दिया है कि सीईओ के लिए 54 से 58 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति को वरीयता दी जानी चाहिए, जिनका बैंकिंग के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव हो. ऐसे व्यक्ति को प्राथमिकता मिलेगी जिसने ट्रेजरी, फीस इनकम जेनरेशन, एसेट क्लास और डिपॉजिट्स के मैनेजमेंट, और ब्रांच ऑफिसों के संचालन में अनुभव हासिल किया हो.

सरकारी बैंक से नियुक्ति की संभावना कम

इंडसइंड बैंक में हाल ही में हुए अकाउंटिंग विवाद के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या आरबीआई, यस बैंक और बंधन बैंक की तरह किसी सरकारी बैंक के पेशेवर को सीईओ नियुक्त करेगा. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, आरबीआई इस विकल्प को प्राथमिकता नहीं दे रहा है. इंडसइंड बैंक हिंदुजा ग्रुप द्वारा प्रायोजित किया जाता है और यह भारत का पांचवां सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है.

बैंक में नई सोच और स्थिरता

आरबीआई इस नियुक्ति के माध्यम से इंडसइंड बैंक में एक नई सोच और स्थिरता लाना चाहता है. इससे पहले, 2023 में जब उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के CEO पद से इस्तीफा दिया था, तो आरबीआई ने अशोक वासवानी को अमेरिका से लाकर बैंक का नेतृत्व सौंपा था. इसी तरह, 2018 में एक्सिस बैंक में भी शिखा शर्मा के कार्यकाल को घटा कर अमिताभ चौधरी को CEO नियुक्त किया गया था. 

ग्लोबल सर्च फर्म की मदद से सीईओ का चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीईओ चयन प्रक्रिया में Egon Zehnder और Korn Ferry जैसी ग्लोबल सर्च फर्म्स को भी शामिल किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया की शुरुआत अगले सप्ताह से होगी, हालांकि कुछ संभावित उम्मीदवारों से प्रारंभिक बातचीत पहले ही हो चुकी है। अंतिम नाम अक्टूबर 2025 तक सामने आने की संभावना है.

मौजूदा CEO सुमंत कथपालिया का बयान

10 मार्च को निवेशकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में, मौजूदा CEO सुमंत कथपालिया ने बैंक में डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में हुई गड़बड़ी पर सफाई दी थी, जिसके कारण बैंक को अगले तिमाही में लगभग 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई उनकी नेतृत्व शैली से पूरी तरह सहज नहीं है, इस कारण केंद्रीय बैंक ने उनके कार्यकाल को एक साल तक ही बढ़ाया, जबकि बोर्ड ने तीन साल की मांग की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

16 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

6 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

6 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

16 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 hours ago