✕

होम / बिजनेस / IndusInd Bank के शेयरों में भूचाल, Stock में लगा 20% का लोअर सर्किट, क्यों आई गिरावट?

IndusInd Bank के शेयरों में भूचाल, Stock में लगा 20% का लोअर सर्किट, क्यों आई गिरावट?

IndusInd Bank ने बताया कि उसके कुल नेटवर्थ पर करीब 2.35% का नकारात्मक असर पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के पांचवें सबसे बड़े निजी बैंक IndusInd Bank के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. बैंक के शेयर 20% टूटकर लोअर सर्किट पर पहुंच गए और 52-वीक लो बना लिया. शेयर सोमवार के सेशन में 900 रुपये पर बंद हुआ था. यहां से आज यह 720 रुपये के इंट्राडे लो पर आकर लोअर सर्किट पर लॉक था.

क्या दी बैंक ने जानकारी?

बैंक ने बताया कि RBI के मास्टर डायरेक्शन 2023 के लागू होने के बाद डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ियां पाई गईं. लेंडर्स के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की समीक्षा के दौरान यह गड़बड़ी उजागर हुई. दिसंबर 2024 तक बैंक की नेटवर्थ में 2.35% की गिरावट दिखाई दे सकती है. ये डेरिवेटिव ट्रेड 5-7 साल पहले किए गए थे.

बैंक पर क्या होगा असर?

₹65,000 करोड़ की नेटवर्थ के हिसाब से ₹1,500 करोड़ के नुकसान का अनुमान है. Q4FY25 में पोस्ट-टैक्स अर्निंग पर दबाव पड़ने की संभावना है. MFI (माइक्रोफाइनेंस) बुक में पहले से ही Slippages की समस्या है. CET1 (Common Equity Tier 1) रेशियो पर 0.35% तक का असर पड़ सकता है.

बैंक ने सफाई में क्या कहा है?

बैंक ने कहा है कि उन्होंने बाहरी एजेंसी नियुक्त कर दी है, जो इस मामले की स्वतंत्र जांच कर रही है. नेटवर्थ पर असर होगा, लेकिन बैंक के पास इसे झेलने की पर्याप्त क्षमता है. बैंक की लाभप्रदता (Profitability) और पूंजी पर्याप्तता (Capital Adequacy) मजबूत बनी हुई है. यह गड़बड़ी क्लाइंट ट्रेड से जुड़ी नहीं है, बल्कि बैंक की आंतरिक प्रक्रियाओं से संबंधित है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago