✕

होम / बिजनेस / IndusInd Bank के शेयर में गिरावट, इन म्यूचुअल फंड्स को भी हुआ भारी नुकसान

IndusInd Bank के शेयर में गिरावट, इन म्यूचुअल फंड्स को भी हुआ भारी नुकसान

IndusInd Bank के शेयरों में हालिया गिरावट ने म्यूचुअल फंड्स के निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, बैंक ने अपने वित्तीय स्थिति को मजबूत बताया है और इस मुश्किल दौर से उबरने के लिए प्रयासरत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडसंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर में हालिया गिरावट के चलते कई म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, 35 म्यूचुअल फंड्स के पास इंडसंड बैंक के 20.88 करोड़ से अधिक शेयर थे, जिनकी कुल वैल्यू 20,760 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब ये वैल्यू घटकर 14,600 करोड़ रुपये तक सीमित हो गई है. इस गिरावट का असर न सिर्फ म्यूचुअल फंड्स पर, बल्कि बैंक की स्थिति पर भी पड़ा है. तो आइए जानते हैं किन म्यूचुअल फंड्स ने इस शेयर में पैसा लगाया था और अब उनकी क्या स्थिति है?

बैंक के शेयर में गिरावट 

शेयर बाजार में हाल ही में जारी गिरावट के कारण इंडसंड बैंक के शेयरों में 27 प्रतिशत की गिरावट आई. इसका मुख्य कारण घरेलू बाजार में बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में हुई विसंगतियां बताई जा रही हैं. इसके साथ ही अमेरिका में नरमी की आशंका और वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण भी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई. इस गिरावट का असर न केवल बैंक के शेयर पर पड़ा, बल्कि जिन म्यूचुअल फंड्स ने इन शेयरों में निवेश किया था, उनकी वैल्यू भी घट गई.

म्यूचुअल फंड्स का निवेश

म्यूचुअल फंड्स के आंकड़ों के अनुसार, ICICI प्रू़डेंशियल म्यूचुअल फंड के पास सबसे ज्यादा 3779 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी, जबकि HDFC म्यूचुअल फंड के पास 3,564 करोड़ और सरकारी SBI म्यूचुअल फंड के पास 3,048 करोड़ रुपये के शेयर थे. इसके अलावा, UTI, निप्पॉन इंडिया, बंधन और फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड्स ने भी इस शेयर में निवेश किया था, जिनकी वैल्यू 740 करोड़ से लेकर 2,447 करोड़ रुपये तक थी.

इन फंड्स की वैल्यू भी गिरी
.क्वांट म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियों में 30.77 लाख शेयर थे, जिसकी वैल्यू 304.65 करोड़ रुपये थी. जीरोधा म्यूचुअल फंड और व्हाइटओक कैप्टिल म्यूचुअल फंड के पास 2.76 करोड़ और 1.96 करोड़ रुपये के शेयर थे. एडलवाइस म्यूचुअल फंड के पास 24.76 लाख शेयर थे जिसकी कुल वैल्यू 245 करोड़ रुपये थी. डीएसपी म्यूचुअल फंड के पास 16.79 लाक शेयर थे जिसकी कुल वैल्यू 166.29 करोड़ रुपये थी. गिरावट के बाद 11 मार्च तक इंडसइंड बैंक के शेयरों में म्यूचूअल फंड्स का कुल निवेश 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया.

बता दें, इंडसंड बैंक ने मंगलवार को इस नुकसान के असर को कम करने के लिए बयान जारी किया था. बैंक ने कहा कि लेखा विसंगति के कारण हुए 2,100 करोड़ रुपये के नुकसान को संभालने के लिए उसके पास पर्याप्त पूंजी और भंडार हैं. बैंक ने एक बाहरी एजेंसी को इस समस्या की समीक्षा और सत्यापन के लिए नियुक्त किया है. बैंक का कहना है कि वह इस संकट से उबरने की पूरी तैयारी कर चुका है और उसकी लाभप्रदता और पूंजी पर्याप्तता इस समस्या को संभालने के लिए पर्याप्त है.

शेयर की स्थिति

इंडसंड बैंक का शेयर बुधवार को बीएसई में 27.17 प्रतिशत गिरकर 655.95 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान इसने 649 रुपये प्रति शेयर के अपने एक साल के निचले स्तर को भी छुआ. वहीं. गुरुवार को शेयर ने नुकसान को कम कर लिया, खबर लिखने तक शेयर 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 682.45 पर कारोबार करता दिखा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

16 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

16 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

13 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

9 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago