✕

होम / बिजनेस / इंडिगो का बड़ा दांव: एयरबस A350-900 के 30 और विमान खरीदने का ऑर्डर

इंडिगो का बड़ा दांव: एयरबस A350-900 के 30 और विमान खरीदने का ऑर्डर

इंडिगो का यह महा-ऑर्डर भारत के विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है. एयरबस और रोल्स रॉयस के साथ यह साझेदारी भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने अपने बेड़े में और विस्तार करते हुए एयरबस A350-900 के 30 नए विमान खरीदने का ऑर्डर दिया है. इस सौदे के साथ अब कंपनी के पास कुल 60 वाइड-बॉडी विमान होंगे. यह कदम इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

लंबी दूरी की उड़ानों पर फोकस

इंडिगो ने अप्रैल 2024 में पहली बार वाइड-बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया था. अब एक साल से भी कम समय में उसने इस संख्या को दोगुना कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सौदा जून 2025 में नई दिल्ली में हुए IATA की वार्षिक आम बैठक के दौरान इंडिगो और एयरबस के बीच हुए समझौते (MoU) का परिणाम है. कंपनी के पास अभी भी A350 फैमिली के 70 में से 40 विमानों के खरीद अधिकार सुरक्षित हैं, जिन्हें भविष्य में उपयोग किया जा सकता है.

भारत बनेगा वैश्विक एविएशन हब

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि यह सौदा इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. उन्होंने कहा, “30 अतिरिक्त A350-900 विमानों का यह ऑर्डर भारतीय विमानन के भविष्य में हमारे विश्वास और एयरबस के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है. यह कदम भारत के ग्लोबल एविएशन हब बनने के लक्ष्य और इंडिगो की 2030 तक एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बनने की महत्वाकांक्षा के अनुरूप है.”

रोल्स रॉयस इंजन से लैस होंगे नए विमान

एयरबस ने बताया कि A350 विमान अपनी बेहतर ईंधन दक्षता, लंबी उड़ान क्षमता और यात्री सुविधा के लिए जाने जाते हैं. ये विमान रोल्स रॉयस के ट्रेंट XWB इंजन से लैस होंगे, जो पिछली पीढ़ी के इंजनों की तुलना में 15-25% तक ईंधन की बचत करते हैं. यह संयोजन इंडिगो को नए अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर संचालन में अधिक लचीलापन और लागत कुशलता प्रदान करेगा.

इंडिगो का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक

इस सौदे के साथ इंडिगो का कुल ऑर्डर अब लगभग 1,400 विमानों तक पहुंच गया है. इसमें A320neo, A321neo और A321XLR मॉडल के विमान शामिल हैं. कंपनी अब तक 455 से अधिक विमानों की डिलीवरी ले चुकी है, जबकि एयरबस को वैश्विक स्तर पर A350 के 1,391 ऑर्डर मिल चुके हैं.

नए रूट्स और भविष्य की उड़ानें

वर्तमान में इंडिगो 90 घरेलू और 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए रोजाना 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती है. कंपनी ने हाल ही में मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए उड़ानें शुरू की हैं और जल्द ही कोपेनहेगन, लंदन और एथेंस के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना है. A350-900 विमानों की डिलीवरी 2027 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

12 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

14 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें