होम / बिजनेस / क्या Mumbai से Ayodhya के लिए शुरू हो रही है IndiGo की फ्लाइट? 

क्या Mumbai से Ayodhya के लिए शुरू हो रही है IndiGo की फ्लाइट? 

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की उपस्थिति में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके लिए विपक्षी नेताओं के साथ-साथ अंबानी, अडानी जैसे कारोबारियों और संत-पुजारियों को निमंत्रण भेजा गया है. अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए एयरपोर्ट का भी निर्माण किया गया है, ताकि यहां तक पहुंचना और भी ज्यादा आसान हो सके. पीएम मोदी अयोध्या में बने श्रीराम एयरपोर्ट का 30 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे. 

15 जनवरी से शुरुआत
इधर, एयरलाइन्स अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट की घोषणाएं कर रही हैं. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी कनेक्टिविटी का ऐलान किया है. इस सेवा की शुरुआत 15 जनवरी, 2024 से हो जाएगी. अयोध्या से मुंबई की सीधी उड़ान से यात्रियों को काफी राहत सुविधा होगी. राम मंदिर के दर्शन के लिए अब उन्हें अयोध्या पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी. कम समय में वह अयोध्या पहुंच सकेंगे. इससे पहले, इंडिगो अयोध्या से नई दिल्ली और अहमदाबाद के बीच फ्लाइट की घोषणा कर चुकी है.

ये भी पढ़ें - राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'राम-सीता' को बुलाया पर 'लक्ष्मण' को भुलाया; भड़के लहरी  

एयर इंडिया भी है तैयार
इंडिगो ने हाल ही में अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली परिचालन की घोषणा की थी. 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली से अयोध्या और 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या की फ्लाइट शुरू हो जाएंगी. इससे पहले, एयर इंडिया की सहायक एयलाइन एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने भी रामभक्तों को खुशखबरी सुनाई थी. एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली से अयोध्या के बीच 30 दिसंबर से उड़ान शुरू कर रही है. यात्री 16 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के लिए फिर इंडिया की फ्लाइट का लाभ ले सकते हैं.  

रेलवे ने भी कस ली कमर
इसी तरह, भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने भी देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक 1000 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेनें राम मंदिर के उद्घाटन के पहले 100 दिनों के भीतर चलाई जायेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स में हाल ही में भारतीय रेलवे के हवाले से बताया था कि इन ट्रेनों को 19 जनवरी से चलाया जाएगा. ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू एवं कश्मीर से राम नगरी अयोध्या तक चलेंगी. इन शहरों के अलावा अन्य कई शहरों से भी स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा. अगर बात इन ट्रेनों की टाइमिंग की करें तो ये सभी ट्रेनें श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर चलाई जायेंगी और इन ट्रेनों के लिए कभी भी टिकेट बुक की जा सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago