✕

होम / बिजनेस / IndiGo बनी दुनिया की सबसे महंगी एयरलाइन, शेयरों ने भरी उड़ान

IndiGo बनी दुनिया की सबसे महंगी एयरलाइन, शेयरों ने भरी उड़ान

IndiGo का दुनिया की सबसे वैल्युएबल एयरलाइन बनना न सिर्फ भारत के एविएशन सेक्टर के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह देश की आर्थिक और वैश्विक उड़ान का प्रतीक भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने बुधवार को एक नया इतिहास रच दिया. बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) के आधार पर इंडिगो अब दुनिया की सबसे वैल्युएबल एयरलाइन बन गई है. कंपनी ने अमेरिका की जानी-मानी डेल्टा एयरलाइंस को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया. तो आइए जानते हैं कंपनी के शेयर का प्रदर्शन कैसा है?

शेयर का प्रदर्शन

बुधवार को इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी Interglobe Aviation Ltd के शेयर ने 5,262.5 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया. दोपहर 2:30 बजे तक इंडिगो का मार्केट कैप 23.24 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि डेल्टा एयरलाइंस का मार्केट कैप 23.17 बिलियन डॉलर पर रह गया. वहीं, शाम को शेयर 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,194.90 रुपये पर बंद हुआ.

इंडिगो की धमाकेदार उड़ान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो अब दुनिया की टॉप 10 एयरलाइनों में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन है. एविएशन एनालिटिक्स कंपनी Cirium के अनुसार, इंडिगो हर सप्ताह करीब 15,768 उड़ानें संचालित करती है, जो पिछले साल की तुलना में 12.7% अधिक है. इस ग्रोथ के पीछे भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की बढ़ती मांग और इंडिगो की रणनीतिक योजनाएं हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर एयरक्राफ्ट ऑर्डर भी शामिल हैं.

रिकॉर्ड तोड़ विमान ऑर्डर

भारतीय एयरलाइनों ने बीते कुछ सालों में एयरक्राफ्ट ऑर्डर देने में पूरी दुनिया को चौंका दिया है.  
- फरवरी 2023 : टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया – 250 एयरबस और 220 बोइंग से.  
- जून 2023 : इंडिगो ने एयरबस से 500 A320neo विमानों का ऑर्डर देकर इतिहास रच दिया.  
- जनवरी 2024 : नई एयरलाइन अकासा एयर ने बोइंग के साथ 150 B737 MAX विमानों की डील की.  
- मार्च 2024 : इंडिगो ने एयरबस से 30 A350 वाइड-बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया, जो इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है.  
- अक्टूबर 2024 : एयर इंडिया ने एयरबस को 85 अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर दिया.

भारत बना नया एविएशन हब

इंडिगो और एयर इंडिया जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ भारत अब वैश्विक एविएशन मैप पर तेजी से उभर रहा है. देश में फिलहाल करीब 800 कमर्शियल विमान ऑपरेट कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश यूरोपीय निर्माता एयरबस के हैं. एयरबस में भारत और दक्षिण एशिया के लिए प्रमुख ग्राहक अधिकारी एडवर्ड डेलहाये ने फरवरी 2024 में कहा था, “भारत अगले 15 वर्षों में वैश्विक विमानन का केंद्र बन सकता है, क्योंकि यहां क्षमता है और एयरलाइनों का संचालन प्रोफेशनल ढंग से हो रहा है.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.