✕

होम / बिजनेस / इंडिगो का ऐलान: रद्द फ्लाइट्स के लिए यात्रियों को ₹10,000 तक का मुआवजा और ट्रैवल वाउचर

इंडिगो का ऐलान: रद्द फ्लाइट्स के लिए यात्रियों को ₹10,000 तक का मुआवजा और ट्रैवल वाउचर

इंडिगो द्वारा दी गई इस वित्तीय राहत से उन यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, जिन्होंने हाल की अव्यवस्था का सामना किया. हालांकि, लगातार बढ़ते एयर ट्रैफिक के साथ एयरलाइंस के लिए संचालन में स्थिरता बनाए रखना अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो हाल में हजारों फ्लाइट कैंसिल करने को लेकर विवादों में रही. लगातार फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों को अब इंडिगो ने राहत दी है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को ₹10,000 तक मुआवजा और ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे. यह मुआवजा DGCA के नियमों के तहत दिए जाने वाले रिफंड/कम्पनसेशन के अतिरिक्त होगा. कंपनी का कहना है कि ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो चुका है.

फ्लाइट रद्द होने के बाद अब मुआवजे का ऐलान

एयरपोर्ट्स पर भारी अव्यवस्था और यात्रियों की परेशानी के बाद कंपनी ने मुआवजे की घोषणा की है. एयरलाइन का कहना है कि जिन यात्रियों को इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, उन्हें ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे, जिन्हें अगले 12 महीनों में किसी भी फ्लाइट के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कौन होगा मुआवजे का पात्र?

इंडिगो के अनुसार, जिन यात्रियों की फ्लाइट उड़ान से 24 घंटे पहले रद्द हुई थी, उन्हें ₹5,000 से ₹10,000 तक का मुआवजा दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि कैंसिल्ड फ्लाइट्स का रिफंड प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है और ज्यादातर यात्रियों को पैसे वापस मिल चुके हैं.

कंपनी ने जताया खेद, बताया कहाँ हुई दिक्कत

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में यात्री कई घंटों तक एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. यह संकट 2 दिसंबर से शुरू हुआ था और कई दिनों तक जारी रहा. बुधवार को भी कंपनी को लगभग 220 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं.

ऑन-टाइम परफॉर्मेंस में सुधार का दावा

एयरलाइन ने बताया कि पिछले तीन दिनों में ऑपरेशंस सामान्य हुए हैं और अब केवल मौसम या अन्य जरूरी कारणों से ही फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं. इंडिगो ने कहा कि वह रोजाना 1,900 से अधिक फ्लाइट्स चला रही है, जो 138 से ज्यादा डेस्टिनेशंस को जोड़ती हैं. ऑन-टाइम परफॉर्मेंस फिर से इंडस्ट्री के टॉप स्टैंडर्ड्स पर पहुंच रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

21 hours ago