होम / बिजनेस / करोड़पति के मामले में भारत की गजब छलांग, ब्रिटेन, रूस और स्विट्जरलैंड जैसे देश हुए पीछे

करोड़पति के मामले में भारत की गजब छलांग, ब्रिटेन, रूस और स्विट्जरलैंड जैसे देश हुए पीछे

विश्व की कुल 4 प्रतिशत की आबादी वाले देश अमेरिका में 9,730 करोड़पति हैं. इस संख्या के साथ ही यह इस लिस्ट में पहले स्थान पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: करोड़पति के मामले में भारत ने दुनिया में गजब की छलांग लगाई है. ब्रिटेन, रूस और स्विट्जरलैंड जैसे अमीर देशों को पछाड़ते हुए भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. गरीबी, मुद्रास्फीति और भूख के बावजूद भारत में करोड़पतियों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है. दुनिया के पहले वैश्विक अध्ययन में व्यक्तिगत रूप से 830 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) से अधिक की संपत्ति के मालिक के साथ भारत करोड़पतियों की सूची में तीसरे स्थान पर है. दुनिया के 25,490 करोड़पतियों में से भारत में 1132 करोड़पति हैं.

अब आई चीन की बारी
अंतरराष्ट्रीय निवेश प्रवास सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2032 तक भारत 80 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ करोड़पतियों के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा, जो अभी नंबर 2 पर है. आर्थिक लेखक मिशा ग्लेनी ने कहा कि लगभग 57 प्रतिशत के साथ अगले दशक में एशिया में करोड़पतियों की वृद्धि यूरोप और अमेरिका की तुलना में दोगुनी होगी. एशिया में भी मुख्य रूप से चीन और भारत में करोड़पतियों की वृद्धि होगी.

लिस्ट में टॉप पर है अमेरिका
विश्व की कुल 4 प्रतिशत की आबादी वाले देश अमेरिका में 9,730 करोड़पति हैं. इस संख्या के साथ ही यह इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. पूरी दुनिया में करोड़पतियों की कुल संख्या में अमेरिका की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत है. इसके बाद चीन और भारत क्रमश: 2,021 और 1,132 करोड़पतियों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

करोड़पतियों की लिस्ट के अनुसार दुनिया के टॉप 10 देश
ब्रिटेन में कुल 968 करोड़पति हैं और वह इस संख्या के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि जर्मनी पांचवें स्थान पर है. इस देश में कुल 966 करोड़पति हैं. 808 करोड़पतियों के साथ स्विट्जरलैंड छठे स्थान पर है, जबकि जापान में 765 करोड़पति हैं और लिस्ट में वह सातवें स्थान पर है. कई भारतीय अमीर बनने के लिए कनाडा में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, पर इस देश में करोड़पतियों की संख्या 541 है और यह देश लिस्ट में आठवें नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया भी भारत के मुकाबले दूर-दूर तक नहीं है. यहां 463 करोड़पति हैं और लिस्ट में यह नौवें नंबर पर है. यूक्रेन को तबाह करने वाले रूस में 435 करोड़पति हैं और इसके साथ ही यह लिस्ट में 10वें स्थान पर है.

20 साल में करोड़पतियों की संख्या दोगुनी हुई
रिपोर्ट में कहा गया है कि 1990 के दशक के अंत में जिनके पास 30 मिलियन डॉलर होता था, उन्हें 'सुपर अमीर' माना जाता था. उस वक्त बेंचमार्क यही था, लेकिन उसके बाद से संपत्ति की कीमतों में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है और अब करोड़पति का दर्जा हासिल करने के लिए 100 मिलियन डॉलर का नया बेंचमार्क बन गया है. रिपोर्ट की मानें तो पिछले 20 सालों में करोड़पतियों की संख्या दोगुनी हो गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

20 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago