होम / बिजनेस / मुश्किल में चल रही एजुटेक कंपनी Byju’s को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

मुश्किल में चल रही एजुटेक कंपनी Byju’s को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

बायजूस को पिछले कुछ समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बढ़ते खर्चों को कम करने के लिए कंपनी ने छंटनी भी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की दिग्गज एजुटेक कंपनी बायजूस (Byju’s) का रिवेन्यु FY22 में 10,000 करोड़ रुपए पहुंच गया है. कंपनी ने बताया है कि अप्रैल से जुलाई-2022 के दौरान उसका रिवेन्यु 4530 करोड़ रहा. बायजूस ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2,428 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था, जो FY20 की तुलना में 14 फीसदी कम था. वहीं, का कहना है कि वो कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अपने ऑफलाइन केंद्रों का विस्तार कर रही है. कंपनी का दावा है कि पूरे भारत में उसके 200 से अधिक सक्रिय केंद्र हैं और इस साल के अंत तक इस संख्या को 500 तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.

घाटे की नहीं चिंता 
बायजूस को पिछले कुछ समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बढ़ते खर्चों को कम करने के लिए कंपनी ने छंटनी भी की थी. हालांकि, कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने बायजूस को हुए घाटे पर कहा था कि इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. घाटा अकाउंटिंग प्रैक्टिस में हुए कुछ बदलावों के चलते हुआ है. उन्होंने यह भी कहा था कि वित्त वर्ष 2020 की तुलना में FY21 में राजस्व में अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई थी. लेकिन रिवेन्यु रिकग्निशन बदलावों के चलते इसे अगले वित्त वर्ष में डाल दिया गया. 

होगी इतने टीचर्स की भर्ती 
बायजू की आने वाले वर्ष में कुल 10,000 और शिक्षकों को नियुक्त करने की योजना है. अभी कंपनी के पास कुल 20,000 टीचर्स हैं. बता दें कि हाल ही में बायजू रवींद्रन ने कहा था कि पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण रहे हैं. कंपनी को ऑडिटेड अकाउंट्स फाइल करने में देरी के चलते सवालों का सामना भी करना पड़ा. गौरतलब है कि पिछले महीने भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने बायजूज से पूछा था कि उसने अब तक भी वित्त वर्ष 2021 के फाइनेंशियल अकाउंट्स जमा क्यों नहीं किए?

इस वजह से हुआ नुकसान
कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते एजुटेक कंपनियों की ग्रोथ में एकदम से तेजी आई थी. लेकिन लॉकडाउन हटने और स्कूल-कॉलेज फिर से खुलने की वजह से उन्हें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा. अकेले बायजूस ही नहीं, इस फील्ड से जुड़ीं सभी कंपनियों के साथ यह हुआ. हालांकि, बायजूस को लगता है कि आने वाले समय में वह और अच्छी ग्रोथ हासिल करेगी. कंपनी की योजना अपने कारोबारों को बढ़ाने की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

9 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

20 minutes ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

35 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

16 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

16 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

35 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

9 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

20 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस