✕

होम / बिजनेस / फिर से आई भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, गोल्ड रिजर्व का यह है हाल

फिर से आई भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, गोल्ड रिजर्व का यह है हाल

आरबीआई ने कहा कि समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.781 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 638.698 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के खजाने को पता नहीं किसकी नजर लग गई हैं कि लगातार खाली हो रहा है. पिछले भारत के फॉरेक्स रिजर्व में इजाफा होने के बाद इसमें फिर से गिरावट देखने को मिली है. लेकिन गिरावट इस बार पिछली बार के इजाफे से कम है. जानकारों की मानें तो रुपए को संभालने के लिए रिजर्व बैंक लगातार फॉरेन करेंसी का इस्तेमाल कर रहा है. जिसकी वजह देश के फॉरेक्स भंडार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. बीते 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 1.7 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले के दौरान इसमें 4.7 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी.

अपना विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.781 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले इसमें 4.758 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर 638.698 बिलियन डॉलर का रह गया है. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर पर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है. 28 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने FCA में 493 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर 543.350 बिलियन डॉलर का रह गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व घटा लेकिन एसडीआर बढ़ गया

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी कमी हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 1.304 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर 73.272 बिलियन डॉलर तक रह गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 27 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 17.998 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 12 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 4.078 बिलियन डॉलर तक घट गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

17 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

19 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago