होम / बिजनेस / देश में अगले साल तक बनकर तैयार होगी पहली Under Sea Tunnel, जानें इसकी खास बातें

देश में अगले साल तक बनकर तैयार होगी पहली Under Sea Tunnel, जानें इसकी खास बातें

यह सुरंग कुल 21 किलोमीटर की होगी, जिसमें से सात किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के अंदर होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की पहली समुद्र के नीचे सुंरग (Under Sea Tunnel) अगले साल तक बनकर तैयार होगी. नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन ने इस सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर मंगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. यह सुरंग कुल 21 किलोमीटर की होगी, जिसमें से सात किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के अंदर होगा. इस सुरंग को लेटेस्ट तकनीक से बनाया जाएगा और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का एक अहम हिस्सा होगा. 

इन दो स्टेशनों के बीच बनेगी सुरंग

टेंडर डॉक्यूमेंट के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स और शिलफाटा स्टेशन के बीच इस टनल का निर्माण किया जाएगा. डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इससे दोनों शहर आपस में कनेक्ट होंगे और साथ ही इसको सुरंग खोदने वाली मशीन और न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का उपयोग करके बनाया जाएगा.

इस टनल की ये होंगी खासियतें

  • ठाणे क्रीक में सात किलोमीटर की अंडरसी टनल देश में बनने वाली पहली अंडरसी टनल होगी.
  • ये सिंगल-ट्यूब टनल होगी जिसमें ट्विन ट्रैक्स को समायोजित किया जा सकेगा. सेक्शन में सुरंग स्थान से सटे 37 स्थानों पर 39 उपकरण कक्षों का निर्माण शामिल होगा.
  • इस टनल को बनाने के लिए 13.1 मीटर व्यास के कटर हेड वाली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा. आमतौर पर 5-6 मीटर व्यास के कटर हेड्स का इस्तेमाल एमआरटीएस-मेट्रो सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली शहरी सुरंगों के लिए किया जाता है.
  • तीन टीबीएम का उपयोग लगभग 16 किमी सुरंग के हिस्से को बनाने के लिए किया जाएगा और शेष 5 किमी NATM के माध्यम से किया जाएगा.
  • यह सुरंग जमीनी स्तर से करीब 25 से 65 मीटर गहरी होगी और सबसे गहरा निर्माण बिंदु शिलफाटा के पास पारसिक पहाड़ी से 114 मीटर नीचे होगा.
  • बोली जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 है.

अंतिम तिथि टेंडर जमा करने की 

467 मीटर की कट और कवर लंबाई और 66 मीटर के वेंटिलेशन शाफ्ट सहित भूमिगत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स हाई स्पीड रेल स्टेशन के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां 22 जुलाई को मंगाई गई थीं और बोली जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है. पिछले साल नवंबर में, एनएचएसआरसीएल ने परियोजना के लिए भूमिगत सुरंग निर्माण कार्यों के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं. लेकिन इस साल इसे "प्रशासनिक कारणों" का हवाला देते हुए अधिकारियों के साथ रद्द कर दिया गया था.

VIDEO: आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

17 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

17 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago