✕

होम / बिजनेस / इस साल रोलआउट होगी भारत की पहली 'Made In India' चिप, AI क्षेत्र में भी होंगे बड़े बदलाव!

इस साल रोलआउट होगी भारत की पहली 'Made in India' चिप, AI क्षेत्र में भी होंगे बड़े बदलाव!

भारत की पहली 'Made in India' चिप और एआई के क्षेत्र में होने वाली इनोवेशन के साथ देश वैश्विक स्तर पर तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम उठा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारत की पहली 'Made in India' चिप इस साल के अंत तक रोलआउट की जाएगी. यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा, क्योंकि अब तक चिप मैन्युफैक्चरिंग में चीन, अमेरिका, जापान और वियतनाम जैसे देशों का दबदबा रहा है. इस ऐतिहासिक कदम के बाद भारत सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है. तो आइए जानते हैं इसे लेकर सरकार की पूरी प्लानिंग क्या है?

भारत की पहली 'Made in India' चिप

भारत की पहली स्वदेशी चिप का निर्माण जल्द ही होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह चिप भारत के लिए एक अहम कदम साबित होगा. अब तक चिप मैन्युफैक्चरिंग में प्रमुख देशों का दबदबा रहा है, लेकिन भारत अब इस क्लब का हिस्सा बनने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब हम अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें हम उपकरण, सामग्री और डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से भारत में लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

सरकार की AI के लिए स्टेकहोल्डर्स से बातचीत

वैष्णव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा कि भारत के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम को इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने माना कि उच्च गुणवत्ता वाली चिप बनाना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए कई बदलाव और प्रयासों की आवश्यकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भारत इस लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है. इसके अलावा, मंत्री ने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत तेजी से काम कर रहा है, ताकि इस क्षेत्र में देश अपनी स्थिति मजबूत कर सके.

एआई में इनोवेशन और रेगुलेशन का सही संतुलन जरूरी 

मंत्री ने AI के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों पर बात करते हुए कहा कि सरकार सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत कर रही है ताकि सही रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जा सके. इसके माध्यम से इनोवेशन और रेगुलेशन के बीच सही तालमेल स्थापित किया जा सके. उन्होंने कहा कि AI का उपयोग जटिल समस्याओं को हल करने में किया जा सकता है, जैसे हेल्थकेयर, मौसम, लॉजिस्टिक्स और डिजाइन जैसी समस्याओं को आसानी से सुलाझाया जा सकता है. 

अगले 10 महीनों में तैयार होगा भारत का AI मॉडल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत खुद का AI मॉडल विकसित करेगा, जो अगले 10 महीनों में तैयार हो जाएगा. भारत भी अब एआई रेस में शामिल हो चुका है. भारत का एआई मॉडल, जिसे 'डीपसीक' जैसे टूल के रूप में तैयार किया जाएगा, अमेरिका और चीन के मुकाबले एक सस्ता विकल्प हो सकता है. DRDO का मानना है कि इस टूल को बनाने के लिए अरबों डॉलर की जरूरत नहीं है, जैसे चीन ने कम लागत में 'डीपसीक' टूल बनाकर अमेरिका को चुनौती दी थी. 

दुनिया के टॉप एआई देशों की सूची  

ग्लोबल वाइब्रेंसी रैंकिंग 2023 के अनुसार, अमेरिका, चीन, यूके, भारत, यूएई, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, जापान और सिंगापुर जैसे देशों का नाम टॉप 10 एआई देशों में शामिल है. हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच एआई में प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है. इनमें से अमेरिका सबसे उन्नत AI टेक्नोलॉजी में आगे है, जो रिसर्च पेपर, इन्वेस्टमेंट और पेटेंट के मामले में प्रमुख है. बता दें, अमेरिका का एआई के क्षेत्र में सबसे अधिक अंक मिले हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, रिसर्च पेपर, निवेश और पेटेंट्स में अमेरिका का दबदबा है. ग्लोबल वाइब्रेंसी टूल के अनुसार, अमेरिका ने चीन को AI क्षेत्र में पीछे छोड़ दिया है और वह इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रगति कर रहा है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago