✕

होम / बिजनेस / छत्तीसगढ़ में लगेगा भारत का पहला GaN सेमीकंडक्टर प्लांट, इसमें ₹1,143 करोड़ का होगा निवेश

छत्तीसगढ़ में लगेगा भारत का पहला GaN सेमीकंडक्टर प्लांट, इसमें ₹1,143 करोड़ का होगा निवेश

करीब 1,143 करोड़ के निवेश से बनने वाला यह संयंत्र भारत को तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा. पॉलीमेटेक द्वारा स्थापित यह प्लांट 5G, 6G और रक्षा तकनीकों के लिए चिप्स बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश की पहली गैलियम नाइट्राइड (GaN) आधारित सेमीकंडक्टर बनाने वाली फैक्ट्री की नींव रखी. यह फैक्ट्री नया रायपुर में बनेगी. इस प्रोजेक्ट को चेन्नई की कंपनी Polymatech Electronics बनाएगी. इसमें 1,143 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इस फैक्ट्री में साल 2030 तक हर साल 10 अरब चिप्स बनाने का लक्ष्य है. ये चिप्स 5G और 6G नेटवर्क, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटर, रक्षा सिस्टम, डेटा एनालिटिक्स और बिजली की बचत करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होंगी.

गैलियम नाइट्राइड (GaN) एक नया सेमीकंडक्टर मटेरियल है, जो 5G/6G, सेना, इलेक्ट्रिक वाहन और बिजली बचाने वाले उपकरणों के लिए बहुत जरूरी है. यह पुराने सिलिकॉन मटेरियल से बेहतर है, क्योंकि यह डिवाइस को ज्यादा तेज, छोटा और कम बिजली खर्च वाला बनाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकारियों ने कहा कि यह फैक्ट्री छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय सेमीकंडक्टर बाजार में एक अहम स्थान दिलाएगी. गैलियम नाइट्राइड तेज प्रोसेसिंग, ज्यादा ऊर्जा बचत और मजबूत उपकरणों के लिए जाना जाता है.

क्यों है GaN तकनीक खास?

• गैलियम नाइट्राइड (GaN) आधारित चिप्स पारंपरिक सिलिकॉन चिप्स की तुलना में तेज और अधिक ऊर्जा दक्ष होती हैं.
• यह काफी टिकाऊ होती है.
• हाई-फ्रीक्वेंसी एप्लिकेशन के लिए आदर्श होती हैं।
• इससे भारत की सेमीकंडक्टर आयात पर निर्भरता घटेगी और यह देश को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में ले जाएगा.

निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने कहा, “Polymatech के साथ यह साझेदारी छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के नक्शे पर ला देगी. राज्य की निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियां, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज फैसले इस सपने को साकार कर रहे हैं.” India Electronics and Semiconductor Association (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंदक ने कहा, “हम छत्तीसगढ़ सरकार की दूरदर्शी नीतियों और तेज फैसलों की सराहना करते हैं. इस सहयोग से भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तकनीक, टैलेंट और भरोसे की ताकत से एक वैश्विक ताकत बन सकेगा.”
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.