होम / बिजनेस / ये तो बस शुरुआत है! 7 साल और...फिर दुनिया भारत के सामने झुकेगी

ये तो बस शुरुआत है! 7 साल और...फिर दुनिया भारत के सामने झुकेगी

सभी भारतीयों के लिए ये गर्व करने वाली बात है कि देश ने दिसंबर 2021 की शुरुआत में ही ब्रिटेन को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पीछे छोड़ दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारत अभी दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. ये हम सभी भारतीयों के लिए गर्व करने वाली बात है. यही नहीं, बस 7 साल और इंतजार कर लीजिए, फिर पूरी दुनिया हमारा लोहा मानेगी. भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. SBI की रिसर्च रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 के बाद से देश ने विकास के लिए जो भी रास्ते अपनाए हैं, उस हिसाब से 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की पूरी संभावना है.

SBI ने और क्या-क्या कहा
SBI की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद का हिस्सा अब 3.5 प्रतिशत है, जो 2014 में 2.6 प्रतिशत था. 2027 में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में जर्मनी की वर्तमान हिस्सेदारी के 4 प्रतिशत को भी पार करने की संभावना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत 2014 के बाद से एक बड़े संरचनात्मक बदलाव से गुजरा है. इसी की नतीजा है कि अब यह 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया
सभी भारतीयों के लिए ये गर्व करने वाली बात है कि देश ने दिसंबर 2021 की शुरुआत में ही ब्रिटेन को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पीछे छोड़ दिया था. रिपोर्ट में कहा गया, "2014 से भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मामले में 10वें नंबर पर था. वर्तमान में ही वह 5 पायदान ऊपर जा चुका है. ऐसी उम्मीद भी है कि भारत को 2027 में जर्मनी से आगे निकल जाना चाहिए."

भारत को होगा जबर्दस्त लाभ
रिपोर्ट में कहा गया है, "आने वाले दिनों में भारत को जबर्दस्त लाभ होने की पूरी संभावना है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण चीन का नए निवेश के मामले में धीमा पड़ना है. चीन की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है और नए निवेश की ओर उसका बहुत अधिक ध्यान नहीं दिख रहा है. भारत को इसका सबसे अधिक फायदा दिखेगा."

भारत की जीडीपी वृद्धि दर
2023 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 13.5 प्रतिशत थी. इस दर पर, भारत के चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होने की संभावना है. दिलचस्प बात यह है कि वित्त वर्ष 2013 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान वर्तमान में 6.7 प्रतिशत से 7.7 प्रतिशत तक है."

रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "अभी पूरी दुनिया अनिश्चितताओं से घिरी हुई है. हमारा मानना है कि 6 से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि नया सामान्य है. भारत के लिए यह गोल्डर पीरियड चल रहा है और देश सही दिशा की ओर अग्रसर है."

VIDEO : कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

53 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago