✕

होम / बिजनेस / अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग, जनवरी में 9.2% तक बढ़ी इकोनॉमिक एक्टिविटी

अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग, जनवरी में 9.2% तक बढ़ी इकोनॉमिक एक्टिविटी

आने वाले महीनों में वृद्धि बनाए रखना घरेलू खपत के रुझानों और तेल के अलावा अन्य वस्तुओं के निर्यात की बाहरी मांग पर निर्भर करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जनवरी 2025 में भारत की आर्थिक गतिविधि में ज़ोरदार बढ़ोतरी हुई, जिससे सालाना (YoY) विकास दर 9.2 प्रतिशत तक पहुंच गई. यह पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा रही. दिसंबर 2024 में यह दर 6.8 प्रतिशत थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में औसत वृद्धि 8.7 प्रतिशत रही थी.

ICRA बिजनेस एक्टिविटी मॉनिटर, जो तेजी से बदलते आर्थिक संकेतकों को ट्रैक करता है, उसने दिखाया कि अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में सुधार हुआ. 15 में से 10 संकेतकों में बढ़त दर्ज की गई. इस वृद्धि में कुछ मुख्य कारण थे: GST ई-वे बिलों की संख्या में इज़ाफा, बंदरगाहों पर माल ढुलाई (खासतौर पर खाद की खेप), घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी, गाड़ियों की बिक्री और दोपहिया वाहन उत्पादन में तेज़ी.

आर्थिक वृद्धि के मुख्य कारण  

ICRA बिजनेस एक्टिविटी मॉनिटर के अनुसार, जनवरी 2025 में बंदरगाहों पर माल ढुलाई (Port Cargo Traffic) 6.2 प्रतिशत बढ़ी, जबकि दिसंबर 2024 में यह सिर्फ 3.4 प्रतिशत थी. इसका सबसे बड़ा कारण खाद (fertiliser) की शिपमेंट में 135 प्रतिशत की तेज़ बढ़ोतरी रही. GST ई-वे बिल जनरेशन भी 15 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 23.1 प्रतिशत सालाना बढ़ा, जबकि दिसंबर 2024 में यह 17.6 प्रतिशत था. घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 14.5 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछले 16 महीनों में सबसे ज्यादा रही. इसमें महाकुंभ और बड़े कॉन्सर्ट जैसे इवेंट्स के कारण यात्रा में वृद्धि हुई. 

ICRA ने यह भी बताया कि वाहन पंजीकरण (Vehicle Registration) में सुधार हुआ, जो दिसंबर 2024 में 12 प्रतिशत की गिरावट के बाद अब 7 प्रतिशत बढ़ गया. 

यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की बिक्री 12.9 प्रतिशत बढ़ी, क्योंकि कई ग्राहकों ने दिसंबर में खरीद टाल दी थी और 2025 मॉडल खरीदने के लिए इंतजार किया था. दोपहिया वाहन उत्पादन (Two-Wheeler Production) 10.3 प्रतिशत बढ़ा, जो दिसंबर 2024 में हल्की गिरावट के बाद फिर से तेज़ी पकड़ चुका है.

संघर्ष कर रहे सेक्टर 

हालांकि कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बेहतर रही, लेकिन कुछ सेक्टरों में धीमापन देखा गया. डीजल की खपत दिसंबर 2024 में 6.0 प्रतिशत बढ़ी थी, लेकिन जनवरी 2025 में यह घटकर 4.2 प्रतिशत रह गई. पेट्रोल की खपत भी 11.1 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई. बिजली उत्पादन में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि दिसंबर 2024 में इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. इसकी एक वजह पिछले साल के ऊंचे आंकड़े (unfavourable base effect) से तुलना हो सकती है.   कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) का उत्पादन जनवरी में 0.8 प्रतिशत घट गया, जबकि दिसंबर में इसमें 0.7 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई थी.

फरवरी 2025 का अनुमान  

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2025 में आर्थिक गतिविधि कुछ धीमी हो सकती है. वाहनों के पंजीकरण (Vehicle Registration) में गिरावट दिख रही है. 1 से 20 फरवरी के बीच औसतन 62,500 वाहन पंजीकृत हुए, जो जनवरी की तुलना में 5 प्रतिशत कम और पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत कम है. बिजली की मांग (Electricity Demand) की वृद्धि भी धीमी हुई है. 1 से 19 फरवरी के बीच यह सिर्फ 1.2 प्रतिशत बढ़ी, जबकि जनवरी में यह 2.7 प्रतिशत थी.  

हालांकि जनवरी में आर्थिक गतिविधि मजबूत रही, लेकिन आने वाले महीनों में इसे बनाए रखना घरेलू उपभोग (Domestic consumption), गैर-तेल निर्यात (Non-Oil Exports) की मांग और सरकार की नीतियों पर निर्भर करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago