✕

होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, आज ये शेयर दिला सकते हैं मुनाफा

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, आज ये शेयर दिला सकते हैं मुनाफा

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 328.72 अंक बढ़कर 82,500.82 अंक पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी 103.55 अंक की बढ़त के साथ 25,285.35 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में ही प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार की यह मजबूती दवा कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में आई लिवाली और विदेशी निवेशकों के समर्थन के कारण दर्ज की गई.

सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 328.72 अंक यानी 0.40% बढ़कर 82,500.82 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 482.01 अंक तक चढ़ा और 82,654.11 के स्तर पर पहुंचा. इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 103.55 अंक यानी 0.41% की बढ़त के साथ 25,285.35 अंक पर बंद हुआ. एक समय यह 148.95 अंक बढ़कर 25,330.75 तक गया था. सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 8 में गिरावट आई.

बैंक और ऑटो शेयरों में रही मजबूती

सेंसेक्स समूह में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में सबसे ज्यादा 2.16% की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी बढ़त में रहे. वहीं, टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई.

आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Tata Communications, Reliance Power, Redington, YES Bank, PG Electroplast, Divis Labs और Jyoti CNC Automation शामिल हैं. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत दे रहा है.

किन शेयरों में दिख रहे मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD (Moving Average Convergence Divergence) ने Tata Steel, TCS, Tech Mahindra, Titan, Bajaj Finserv, Tata Motors और Bharti Airtel के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका अर्थ है कि इन शेयरों में आने वाले समय में गिरावट संभव है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज के कारोबार में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. दरअसल, Mahindra Lifespace Developers को मुंबई के मालाड में पुनर्विकास परियोजना के लिए चुना गया है और कंपनी ने पुणे में नई जमीन भी खरीदी है. HCC को Hindalco Industries से ₹204 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जबकि Mankind Pharma ने अपनी सहायक कंपनी BSV से महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा जेनेरिक बिजनेस ₹797 करोड़ में खरीदा है. NTPC Green Energy ने जापान की ENEOS Corporation के साथ ग्रीन मिथेनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन डेरिवेटिव्स की सप्लाई के लिए समझौता किया है. वहीं Infosys ने Salesforce के लिए नया Customer Experience Suite लॉन्च किया है जो एंटरप्राइजेज के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देगा. Zen Technologies को रक्षा मंत्रालय से 37 करोड़ रुपये का एंटी-ड्रोन सिस्टम ऑर्डर मिला है. आज शेयर बाजार में इन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें