होम / बिजनेस / बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 700 अंक नीचे, रुपया 45 पैसे कमजोर खुला

बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 700 अंक नीचे, रुपया 45 पैसे कमजोर खुला

बड़ी गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में हल्की रिकवरी भी दिखाई दी है, निफ्टी एक बार फिर 17,900 के पार निकला है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: खराब ग्लोबल संकेतों के बाद भारतीय बाजारों की शुरुआत भी बेहद खराब हुई है. सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी बैंक 1 परसेंट से ज्यादा टूटकर खुले हैं, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा कमजोरी के साथ 59,417 के लेवल पर खुला है. निफ्टी में 200 अंकों से की कमजोरी है, ये 17,771 के लेवल पर खुला है, बैंक निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा टूटा है, 40.500 के लेवल पर टिका हुआ है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल 
निफ्टी के 50 में से सिर्फ 6 शेयर ही हैं जिनमें हरे निशान के साथ कामकाज हो रहा है, बाकी 44 की पिटाई हो रही है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी लाल निशान में ही काम कर रहे हैं, सबसे ज्यादा पिटाई आज आईटी शेयरों की हो रही है, इसलिए आईटी इंडेक्स 3 परसेंट तक टूटा हुआ है. इसके अलावा रियल्टी शेयरों में गिरावट है ये 1.25 परसेंट तक कमजोर हैं. इसके अलावा तेल और गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में करीब आधा परसेंट तक की गिरावट देखने को मिल रही है. 

निफ्टी में गिरने वाले
आईटी शेयर आज धूल चाट रहे हैं, TCS, Tech Mahindra, Infosys, Wipro, HCL Tech जैसी दिग्गज आईटी कंपनियां आज ढाई से तीन परसेंट तक टूटी हुई है. L&T, Hindalco, Tata Steel, HDFC, Tata Motors, HDFC Life और Reliance में 1 परसेंट से डेढ़ परसेंट तक की गिरावट है, इन्होंने बाजार को नीचे की ओर खींच रखा है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले
मजे की बात है कि बाजार की शुरुआत तो बड़ी गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन अब बाजार में रिकवरी दिख रही है, निफ्टी 17900 के लेवल को पार कर चुका है. इसलिए बढ़ने वाले शेयरों की संख्या में तेजी आई है. NTPC, Powergrid, SBI, Tata Consumer, Coal India जैसे शेयर आज बढ़त पर कामकाज कर रहे हैं. 

रुपये ने गंवाई बढ़त
कल डॉलर के मुकाबले रुपये ने जो भी बढ़त बनाई थी, आज पूरी बढ़त गंवा दी है. रुपया आज डॉलर के मुकाबले 45 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ खुला है. रुपया आज 79.15 के मुकाबले 79.60 पर खुला है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

1 hour ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

1 hour ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

1 hour ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

1 hour ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

17 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

1 hour ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

1 hour ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

1 hour ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

17 hours ago