होम / बिजनेस / भारतीय बाजारों की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक मजबूत, रुपया 22 पैसे चढ़ा

भारतीय बाजारों की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक मजबूत, रुपया 22 पैसे चढ़ा

दुनिया भर की करेंसीज डॉलर के सामने घुटने टेक रही हैं, लेकिन रुपया डॉलर के मुकाबले स्थिर है और मजबूत हो रहा है. रुपया आज डॉलर के मुकाबले 22 पैसे मजबूत होकर 79.68 पर खुला है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों की आज शानदार शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 550 अंकों की मजबूती है, और ये 59500 के ऊपर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में भी 150 अंकों की अच्छी तेजी है, और ये 17700 के लेवल के ऊपर कारोबार कर रहा है, निफ्टी बैंक में 400 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है, ये 39850 के स्तर पर है.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है ,जबकि 5 में हल्की सी गिरावट है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी इंडेक्स हरे निशान के साथ कामकाज करते दिख रहे हैं. बैंक, ऑटो, आईटी, तेल और गैस शेयरों में खरीदारी का रूझान है. सरकारी बैंकों का इंडेक्स करीब सवा परसेंट मजबूत है. रियल्टी शेयर में आज थोड़ा कम तेजी है, फिर भी ये चौथाई परसेंट ऊपर हैं. 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
BPCL, ICICI Bank, Eicher Motors, Tech Mahindra, Asian Paints, Bharti Airtel में आज 2 से सवा 2 पुरसेंट तक की तेजी दिख रही है. इसके अलावा Ultratech Cement, M&M, Infosys, Bajaj Finance, Wipro Indusind Bank, HDFC के शेयरों में भी 1 परसेंट से ज्यादा की मजबूती है. 

निफ्टी में गिरने वाले 
आज निफ्टी में गिरने वाले शेयरों की संख्या काफी कम है. केवल Coal India, SBI Life, ONGC, Cipla, Hero Motocorp में ही गिरावट है, हालांकि ये गिरावट बहुत छोटी है. सिर्फ Coal India ही आधा परसेंट से ज्यादा कमजोर है 

रुपया 22 पैसे मजबूत 
दुनिया भर की करेंसीज डॉलर के सामने घुटने टेक रही हैं, लेकिन रुपया डॉलर के मुकाबले स्थिर है और मजबूत हो रहा है. रुपया आज डॉलर के मुकाबले 22 पैसे मजबूत होकर 79.68 पर खुला है, जबकि क्लोजिंग 79.90 पर हुई थी. डॉलर इंडेक्स 110 के ऊपर बरकरार है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

58 minutes ago