होम / बिजनेस / अच्छी तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स फिर 60,000 के पार, इन शेयरों में हो रही है कमाई

अच्छी तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स फिर 60,000 के पार, इन शेयरों में हो रही है कमाई

ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों के बाद आज भारतीय बाजार भी अच्छी तेजी पर खुले हैं, रुपया डॉलर के मुकाबले हल्की कमजोर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज पहले कारोबारी दिन अच्छी बढ़त के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 250 अंकों की मजबूती के साथ 59,912 पर खुला है, हालांकि खुलते ही ये 60,000 के ऊपर निकल गया. निफ्टी 80 अंकों की मजबूती के साथ 17900 के ऊपर बना हुआ है, बैंक निफ्टी में 160 अंकों की मजबूती है और ये 40,500 के ऊपर है. 

निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयरों में अच्छी तेजी है, 5 में हल्की फुल्की गिरावट है. सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी, मेटल और मीडिया शेयरों में है. रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स फार्मा और ऑटो शेयरों में भी रफ्ता दिख रही है. मोटे तौर पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं. 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
Tech Mahindra में आज अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है. ये पौने 3 परसेंट ऊपर है. इसके अलावा Tata Steel, Adani Ports, Hindalco, Infosys, UPL, HCL Tech, Wipro में  1 परसेंट या इससे ज्यादा की मजबूती है. JSW Steel, Dr. Reddys, M&M, TCS, Tata Consumers, Bajaj Auto में आधा परसेंट से ज्यादा की मजबूती है. 

निफ्टी में गिरने वाले 
Shree Cement, Asian Paints, HDFC, HUL, HDFC Life में हल्की फुल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. Shree Cement में सबसे ज्यादा 1.5 परसेंट की गिरावट दिख रही है. 

रुपया हल्का कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज हल्की कमजोरी के साथ खुला है. रुपया आज 79.58 के मुकाबले 79.63 पर खुला है. देखा जाए तो पिछले हफ्ते रुपया डॉलर के मुकाबले काफी स्थिर रहा है, जबकि दुनिया भर की करेंसीज में कमजोरी आई है.

VIDEO: अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

19 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

19 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago