होम / बिजनेस / शेयर बाजार में तेजी जारी, Nifty 18000 के पार, रुपया भी 24 पैसे मजबूत खुला

शेयर बाजार में तेजी जारी, Nifty 18000 के पार, रुपया भी 24 पैसे मजबूत खुला

डॉलर के मुकाबले रुपया कल अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था, आज और भी ज्यादा मजबूती के साथ खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों की आज भी शुरुआत बड़ी तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स 250 अंकों की मजबूती के साथ 60,408 के लेवल पर खुला है. निफ्टी भी 100 अंकों की मजबूती के साथ 18,044 पर खुला है, निफ्टी बैंक में करीब 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है, निफ्टी बैंक 40,700 के ऊपर कारोबार कर रहा है. 

निफ्टी के 50 शेयरों में से 5 शेयरों में ही गिरावट है, बाकी के 45 शेयरों में खरीदारी के साथ कारोबार हो रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि किसी भी सेक्टर्स में बहुत ज्यादा तेजी नहीं है. सिर्फ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स करीब 1 परसेंट की मजबूती दिखा रहा है, बाकी बैंक ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी शेयरों में आधा परसेंट तक की मजबूती दिख रही है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
Bajaj Finserve में आज फिर जोरदार तेजी है, शेयर 4.5 परसेंट मजबूत है. HDFC Life में भी 2.5 परसेंट की तेजी है. इसके अलावा Bajaj Finance, SBI Life, Titan, Grasim, Coal India, Britannia Tata Consumer में एक परसेंट से ज्यादा तेजी दिख रही है. Ultratech Cement, Tata Motors, HDFC, Shree Cement, Tech Mahindra में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. 

निफ्टी में गिरने वाले 
गिरने वाले शेयरों की संख्या काफी कम है, इसमें भी ज्यादातर फार्मा शेयर हैं जैसे Cipla, Divislab, Sun Pharma जो कि चौथाई परसेंट तक कमजोर हैं, इसके अलावा BPCL, NTPC में भी हल्की फुल्की कमजोरी है. 

रुपया अच्छी बढ़त पर खुला 
डॉलर के मुकाबले रुपया कल अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था, आज और भी ज्यादा मजबूती के साथ खुला है. रुपया आज 24 पैसे की मजबूती के साथ 79.28 के स्तर पर खुला है, जबकि क्लोजिंग 79.52 पर हुई थी.

VIDEO: Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago