होम / बिजनेस / शेयर बाजार में भारी उठापटक, ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 500 अंक फिसला

शेयर बाजार में भारी उठापटक, ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 500 अंक फिसला

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मीडिया स्टॉक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में हैं. बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार में जान डाल दी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजारों की शानदार शुरुआत हुई है. निफ्टी 80 अंकों की मजबूती के साथ 18,000 के ऊपर खुला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही निफ्टी ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और 18,000 के नीचे फिसल गया, इसी तरह सेंसेक्स ने करीब 300 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत की थी, लेकिन ऊपरी स्तरो से सेंसेक्स 500 अंक फिसल गया. दोनों ही सेंसेक्स और निफ्टी अब लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से 500 अंक नीचे

बैंक निफ्टी ने आज अपना रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई 41840 बनाया था. लेकिन अब उसकी सारी बढ़ती गंवा दी गई है, अब निफ्टी बैंक अपने ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक टूटकर 41450 पर आ गया है. 

अभी निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर लाल निशान में चले गए हैं, और 18 शेयर ही हरे निशान के साथ कामकाज कर रहे हैं. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, मेटल, फार्मा और मीडिया शेयर गिरावट दिखा रहे हैं इसलिए इंडेक्स भी लाल निशान में हैं. निफ्टी बैंक इंडेक्स ने भी अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी मुनाफावसूली हावी हो चुकी है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
आज शेयर बाजार में बैंक शेयरों ने ही धमाल मचाया बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था, ICICI Bank, SBI जैसे शेयर भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर गए हैं. इसके अलावा Maruti, Kotak Mahindra Bank, M&M, NTPC, Adani Ports में 1 परसेंट से ज्यादा की मजबूती है. इसके अलावा HDFC Life, Eicher Motors Tata Motors, SBI Life, ONGC, Wipro में  आधा परसेंट से ज्यादा मजबूत हैं. 

निफ्टी में गिरने वाले 
Hindalco, Tata Steel, Indusind Bank, Infosys, Hero MotoCorp, Cipla, Tech Mahindra, Apollo Hospitals में 2 परसेंट से लेकर 1 परसेंट तक की गिरावट दिख रही है. 

रुपया हल्की कमजोर 
डॉलर के मुकाबले रुपया कल बड़ी गिरावट के साथ खुला था, लेकिन इसके बाद रुपये ने अच्छी रिकवरी दिखाई, लेकिन आज फिर से रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ खुला है, क्योंकि डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है. रुपया आज डॉलर के मुकाबले 79.52 पर खुला है जबकि क्लोजिंग 79.44 पर हुई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

7 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

18 minutes ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

16 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

16 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

7 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

18 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस