होम / बिजनेस / आज भी हल्की कमजोरी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार! ये खबरों वाले शेयर करा सकते हैं कमाई

आज भी हल्की कमजोरी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार! ये खबरों वाले शेयर करा सकते हैं कमाई

लेबर डे के मौके पर अमेरिकी बाजार आज बंद रहेंगे, भारतीय बाजारों में खबरों के दम पर कौन से शेयर कमाई करा सकते हैं, एक नजर डालते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में बिल्कुल फ्लैट बंद हुए थे. आज लेबर डे के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे, इसलिए वहां से कोई संकेत नहीं आएंगे, लेकिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ लेकिन अंत में गिरावट के साथ बंद हुए थे. डाओ 338 अंक गिरकर बंद हुआ था. SGX Nifty चौथाई परसेंट कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है. आज बाजार की नजर OPEC की बैठक पर रहेगी, जहां पर उत्पादन कटौती को लेकर फैसला होना है. 

Spicejet पर आपको नजर रखनी चाहिए क्योंकि एयरलाइंस ने एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसे अपना AGM के लिए 3 महीने का एक्टेंशन मिला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को सरकार की क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत अगले हफ्ते 225 करोड़ रुपये मिलेंगे 

1. Vodafone Idea को लेकर खबर है कि कंपनी ने करीब 2700 करोड़ रुपये का के शॉर्ट टर्म लोन को SBI को Pre Pay कर दिया है. कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है कि उसे बैंक का भरोसा हासिल हो क्योंकि 5G नेटवर्क के लिए उसे आगे और पैसों की जरूरत पड़ेगी

2. HFCL के बोर्ड ने 650 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है. इस पैसे का इस्तेमाल R&D फैसिलिटीज को बढ़ाने, नई प्रोडक्शन क्षमताओं पर किया जाएगा. ये शेयर आज फोकस में रहेगा 

3. Wipro ने क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने के लिए Cisco के साथ एक डील साइन की है. आज इस पर नजर रखिएगा 

4. M&M Finance आज फोकस में रखिएगा क्योंकि कंपनी को लोन डिस्बर्समेंट में सालाना आधार पर 75 परसेंट की तेजी दिखाई दी है. 

5. Suzlon को फोकस में रखिएगा क्योंकि SBI ने बताया है कि उससे एक टाइग्राफिकल गलती हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि सुजलॉन प्रमोटर ने अदानी ग्रीन एनर्जी के लिए 5.53 परसेंट हिस्सा गिरवी रखा है, अपने नए खुलासे में SBICAP ट्रस्टी ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य कंपनी के नाम पर टाइपोग्राफ़िकल गलती हुई और अतिरिक्त गिरवी SBICAP ट्रस्टी के पक्ष में बनाई गई है न कि अदानी ग्रीन एनर्जी के लिए.

6. ACC में Morgan Stanley Asia ने 9.4 lakh शेयर खरीद लिए हैं. ये डील ओपन मार्केट में 215 करोड़ रुपये में हुई है. ये डील औसत भाव 2,290 रुपये प्रति शेयर पर की गई है. 

7. Olectra Greentech जोकि MEIL सब्सिडियरी है उसे 151 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी असम सरकार को 100 इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करेगी. ये शेयर आज फोकस में रहने वाला है, क्योंकि किसी भी नॉर्थ ईस्ट राज्य से ये उसका पहला ऑर्डर है

8. Hindustan Zinc के विनिवेश को लेकर खबर है कि सरकार उसकी बाकी बची 29.5 परसेंट हिस्सेदारी को भी नवंबर तक बेचना चाहती है. इस शेयर और खबर दोनों पर पर नजर बनाकर रखिएगा,  हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है 

9. GMR Infrastructure को फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड्स या किसी अन्य सिक्योरिटी के जरिए 6000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिल गई है. ये शेयर आज फोकस में रहेगा  
10. Tamilnad Mercantile Bank का IPO आज से खुलेगा, इसमें आप 7 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं. प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर का है. 

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

54 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago