होम / बिजनेस / अच्छे ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार रहेंगे 'मंगलमय', ये खबरों वाले शेयर कराएंगे कमाई
अच्छे ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार रहेंगे 'मंगलमय', ये खबरों वाले शेयर कराएंगे कमाई
आज से फेड की दो दिनों की बैठक शुरू हो रही है, लेकिन अमेरिकी बाजारों ने रेट कट को लगता है डिस्काउंट कर लिया है. ग्लोबल संकेत काफी पॉजिटिव हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: भारतीय बाजारों ने सोमवार को शानदार रिकवरी दिखाई और अच्छी बढ़त पर बंद हुए थे, आज ग्लोबल बाजारों से संकेत काफी अच्छे हैं. फेड की बैठक से पहले अमेरिकी बाजारों में मजबूती है, अमेरिकी बाजारों में दो दिनों की गिरावट के बाद सुधार देखने को मिल रहा है, डाओ जोंस 197 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ, हालांकि शुरुआत खराब हुई थी, फिर इसमें निचले स्तरों से करीब 400 अंकों की रिकवरी आई. नैस्डेक में भी 86 अंकों की मजबूती देखने को मिली. आज Dow Futures, Nasdaq Futures भी हरे निशान के साथ खुले हैं. 1 दिन की छुट्टी के बाद लौटे जापानी बाजार निक्केई 100 अंकों से ज्यादा मजबूती दिखा रहे हैं, SGX Nifty में 135 अंकों की अच्छी मजबूती है.
ग्लोबल संकेतों के अलावा खबरों के दम पर आज किन शेयरों में एक्शन दिख सकता है, एक नजर डालते हैं खबरों वाले शेयरों पर
1. Yes Bank पर आज नजर रखना चाहिए, क्योंकि CBI ने फ्रॉड के मामले में राणा कपूर और Avantha Group के प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. जून 2021 में 466.51 करोड़ रुपये के फ्रॉड को लेकर एक FIR दर्ज हुई थी
2. Delta Corp और Escorts Kubota को NSE ने अपनी F&O की बैन लिस्ट में शामिल कर लिया है. दोनों ने ही अपनी 95 परसेंट मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट का पार कर लिया था.
3. Indiabulls Housing Finance और India Cements, PVR और RBL Bank F&O बैन लिस्ट में अगले सत्र तक रहेंगे, इनके शेयरों पर भी नजर रखनी चाहिए
4. TCI Dev पर आज फोकस रखना चाहिए, क्योंकि इनका डीलिस्टिंग ऑफर आज बंद हो जाएगा. कंपनी की ओर से 358.22 रुपये पर ये डीलिस्टिंग ऑफर लाया गया है.
4. Butterfly Gandhimati के शेयरों पर आज फोकस रखिएगा, क्योंकि Crompton Greaves Consumer प्रमोटर्स 10.72 लाख इक्विटी शेयर या 6 परसेंट हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए 20-21 सितंबर को बेचेंगे, इसका फ्लोर प्राइस 1,370 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है
5. Advanced Enzyme Technologies पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि Nalanda India Equity Fund ने अतिरिक्त 29,11,630 शेयर खरीदे हैं, यानी करीब 2.6% हिस्सेदारी ली है. ये शेयर ओपन मार्केट से 270.03 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए हैं.
6. Ceat ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स के जरिए 150 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है, इसके शेयरों पर नजर रखिएगा
22 सितंबर को फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू के प्रस्ताव पर बैठक करेगा
7. Hatsun Agro Product को उसके बोर्ड से उसके 400 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए मंजूरी मिल गई है, शेयर में आज तेजी देखने को मिल सकती है
8. Eros International Media आज फोकस में रहेगा क्योंकि Forbes EMF, जो कि एक प्रस्तावित निवेशक है, उसने प्रेफ्रेंशियल बेसिस पर जारी 1,52,08,705 शेयरों के अलॉटमेंट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है.
9. Ugro Capital का कहना है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स फंड जुटाने के लिए नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स को जारी करने को लेकर 22 सितंबर को बैठक करेंगे, ये शेयर फोकस में रहेगा
10. Ircon International पर आज नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी को महानदी कोल्डफील्ड से 256 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. ये ऑर्डर रेलवे इंफ्रा को विकसित करने के लिए मिला है जिसे 15 महीने में पूरा करना होगा.
VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे
टैग्स