होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, आज गिरकर खुल सकते हैं बाजार, इन शेयरों पर रखें फोकस

ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, आज गिरकर खुल सकते हैं बाजार, इन शेयरों पर रखें फोकस

फेड का बुखार अभी ग्लोबल मार्केट से उतरा नहीं है. अमेरिका से लेकर यूरोप तक सभी बाजार गिरे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: अमेरिकी बाजार 22 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को डाओ जोंस 486 अंक, नैस्डेक करीब 200 अंक गिरकर बंद हुआ है. एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट दिख रही है. SGX Nifty में 175 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. यूरोप के बाजारों में करीब 2 परसेंट तक की गिरावट है. डॉलर इंडेक्स 113 के पार चला गया है, जो कि 20 साल की ऊंचाई है. यानी आज भारतीय बाजारों के लिए गिरावट का पूरा सेटअप तैयार है. 

लेकिन कुछ शेयर भी हैं, जहां खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है

1. Britannia Industries के बोर्ड ने वरुण बेरी को प्रमोशन देकर कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर और एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बना दिया है. रंजीत कोहली को एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO बनाया गया है. इन बड़े मैनेजमेंट बदलावों से कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है  

2. RailTel Corporation of India पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि भारत सरकार ने संजय कुमार को कंपनी का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. वो 23 सितंबर से अपना पद संभाल चुके हैं.  

3. Coal India पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि कोयला मंत्रालय ने कहा है कि कंपनी कोल टू केमिकल प्रोडक्ट्स के लिए तीन PSUs के साथ एक मेमोरेंडम साइन करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चार सरफेस कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट लगाएगी

4. State Bank of India पर आज फोकस बनाकर रखना चाहिए क्योंकि बैंक ने प्राइवेट प्लेसिंग के आधार नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के जरिए 4000 करोड़ रुपये जुटाए हैं 
  
5. Harsha Engineers International आज स्टॉक मार्केट में लिस्ट होगी. इसका इश्यू प्राइस 330 रुपये प्रति शेयर है. इसके IPO को करीब 75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसकी लिस्टिंग अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है 

6. Embassy Office Parks REIT आज फोकस में रहेगा क्योंकि Blackstone कंपनी में अपनी $400 मिलियन की वैल्यू की हिस्सेदारी बेचेगी. मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के हवाले से ये पता चला है कि इसमें अबु धाबी का सॉवरेन वेल्थ फंड करीब आधा हिस्सा खरीद सकती है. 

7. Goa Carbon आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी का कहना है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 29 सितंबर को फंड जुटाने के लिए बैठक करेंगे. वो मौजूदा शेयरहोल्डर्स को इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाएंगे यानी राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाया जाएगा

8. PI Industries के प्रमोटर मयंक सिंघल ने 10 लाख शेयर या 0.6% परसेंट हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेच दी है. 3150 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर ये शेयर बेचे गए हैं. आज इस पर नजर रखनी होगी 

9. Unichem Laboratories ने Optimus Drugs में 19.97% हिस्सेदारी को 271 करोड़ रुपये में बेच दिया है.  ये हिस्सेदारी Sekhmet Pharmaventures को बेची गई है. इस खबर के बाद शेयरों में आज हलचल दिख सकती है 

10. BPCL पर फोकस रखिएगा क्योंकि कंपनी ने ब्राजील की तेल कंपनी पेट्रोब्रास के साथ एक करार किया है. 
 
VIDEO: क्या है Quite Quiting, आखिर क्यों कर रहा है ट्रेंड

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

3 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

3 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

3 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

6 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

7 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

3 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

3 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

3 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.