होम / बिजनेस / आज दबाव में खुल सकते हैं भारतीय बाजार, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

आज दबाव में खुल सकते हैं भारतीय बाजार, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

फेड की बैठक कल से शुरू हो रही है, शेयर बाजार की नजर इस बैठक पर है, अनुमान है कि फेड इस बार भी 0.75 परसेंट ब्याज दरें बढ़ा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: इस हफ्ते बाजारों की नजर फेडरल रिजर्व की बैठक पर है, जो कि कल से शुरू हो रही है और दो दिन तक चलेगी. यहीं से बाजार की दिशा तय होगी. पिछला हफ्ता ग्लोबल मार्केट के लिए कुछ खास नहीं रहा था. शुक्रवार को डाओ जोंस 140 अंक टूटकर बंद हुआ था, नैस्डेक में भी 1 परसेंट की गिरावट रही. आज एशियाई बाजारों में हैंग सेंग करीब 0.75 परसेंट कमजोर है, कॉस्पी में भी 0.50 परसेंट की कमजोरी है. जापान का बाजार निक्केई आज बंद है. SGX Nifty आज हरे निशान में खुला है .

तो ग्लोबल सेंटीमेंट बहुत ज्यादा अच्छे नहीं हैं, बाजारों पर आज दबाव के साथ शुरुआत हो सकती है. खबरों के दम पर कहां एक्शन देखने को मिल सकता है. 

1. ACC और Ambuja Cements आज फोकस में रहेंगे क्योंकि अडानी ग्रुप ने इन दोनों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इसके बाद अडानी ग्रुप सीमेंट के क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया है. 

2. Adani Power पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि कंपनी ने अपना डीलिस्टिंग ऑफर वापस ले लिया है. जुलाई 2020 में इसके शेयरहोल्डर्स ने कंपनी के शेयरों की डीलिस्टिंग को मंजूरी दी थी. 

3. Mahindra Holidays & Resorts India पर आज नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी ने  Rocksport में अपने शेयरहोल्डिंग 23.42% बढ़ा ली है. कंपनी ने Rocksport में 8 करोड़ रुपये में 3,25,547 करोड़ शेयर खरीदे हैं. 

4. Tata Power पर आज नजर रखिएगा क्योंकि Resurgent Power Ventures ने साउथ ईस्ट यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी (SEUPPTCL) का अधिग्रहण पूरा किया. Resurgent Power Ventures सिंगापुर से बाहर एक ज्वाइंट वेंचर है, जिसमें 26 परसेंट हिस्सेदारी टाटा पावर के पास अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सिंगापुर बेस्ड सब्सिडियरी के जरिए है

5. Indus Towers में बिमल दयाल ने मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद से कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. जबतक नया CEO नहीं चुन लिया जाता है, तबतक COO तेजिंदर कालरा और CFO विकास पोद्दार कंपनी का कामकाज संयुक्त रूप से देखेंगे. कंपनी पर फोकस रखिएगा

6. Maruti Suzuki India ने 5002 हल्के कमर्शियल वाहनों को रीकॉल किया है. ये गाड़ियां 4 मई और 30 जुलाई के दौरान बनी हैं. ये रीकॉल को-पैसेंजर के सीट बेल्ट के बकल में दिक्कत की वजह से किया गया है. 

7. HDFC Life Insurance Company को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से Exide Life Insurance Company को खुद में विलय करने की मंजूरी मिल गई है. इस पर आज नजर रखिएगा. शेयर में हलचल दिखने को मिल सकती है.

8. Granules India का शेयर बायबैक ऑफर आने वाला है, कंपनी ने फैसला किया है कि 27 सितंबर को बायबैक ऑफर लाया जाएगा 111 अक्टूबर को ये बंद होगा. 
कंपनी करीब 250 करोड़ रुपये शेयरों का बायबैक करेगी, इसकी कीमत 400 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. 

9. Bharat Wire Ropes पर नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी ने कहा है कि उसका बोर्ड 23 सितंबर को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा. प्रेफ्रेंशिल अलॉटमेंट के जरिए ये शेयर जुटाए जाएंगे 

10. आज एविएशन स्टॉक पर भी नजर रखिएगा क्योंकि घरेलू हवाई यात्रियों के आंकड़े काफी अच्छे आए हैं, सालाना आधार पर इसमें 51 परसेंट की ग्रोथ दिखी है,

VIDEO: भारत के इन 8 शहरों में 57 'Ghost Mall', क्या आप गए हैं इनमें कभी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियो फाइनेंशियल और एलियांज का बड़ा करार, भारत में बनेगा 50:50 बीमा जॉइंट वेंचर

कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार, इस प्रस्तावित उद्यम की घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी. यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक वितरण नेटवर्क को एलियांज की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा.

6 minutes ago

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही मुनाफा 16% बढ़ा, 36 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड घोषित

कंपनी के अनुसार, चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 1,354 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, राजस्व सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर 56,815 करोड़ रुपये रहा.

40 minutes ago

महाराष्ट्र में 2.56 लाख करोड़ का मेगा निवेश, 1 लाख से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला

इन प्रोजेक्ट्स से MSME को भी बड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

3 hours ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: डिजिटल वॉलेट में ₹2 लाख तक की लिमिट तय

ड्राफ्ट के अनुसार जनरल पर्पज PPI (जैसे ई-वॉलेट) में किसी भी समय अधिकतम ₹2 लाख तक ही बैलेंस रखा जा सकेगा. वहीं कैश के जरिए वॉलेट में लोडिंग की सीमा भी तय की गई है.

3 hours ago

एक्सपायरी डे आज: बाजार में बढ़ेगी हलचल, इन स्टॉक्स पर रखें फोकस

बुधवार को BSE सेंसेक्स 756.84 अंक टूटकर 78,516.49 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 198.50 अंक गिरकर 24,378.10 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

महाराष्ट्र में 2.56 लाख करोड़ का मेगा निवेश, 1 लाख से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला

इन प्रोजेक्ट्स से MSME को भी बड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

3 hours ago

जियो फाइनेंशियल और एलियांज का बड़ा करार, भारत में बनेगा 50:50 बीमा जॉइंट वेंचर

कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार, इस प्रस्तावित उद्यम की घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी. यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक वितरण नेटवर्क को एलियांज की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा.

6 minutes ago

माइक्रोसॉफ्ट ने डैन शेपेरो को लिंक्डइन का सीईओ नियुक्त किया

यह नेतृत्व बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑफिस प्रोडक्ट्स और लिंक्डइन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को तेजी से लागू कर रहा है.

26 minutes ago