होम / बिजनेस / आज भी बाजारों पर दिख सकता है दबाव, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें फोकस

आज भी बाजारों पर दिख सकता है दबाव, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें फोकस

फेड और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के चलते शेयर बाजार में एक भय है, जो कि जल्द ही खत्म होते हुए नहीं दिख रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कल भारतीय शेयर बाजार भारी उठापटक के साथ बंद हुए थे, सेंसेक्स 59,000 के नीचे भी फिसल गया था, आज भी भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नहीं है. अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को डाओ जोंस 107 अंक गिरकर बंद हुआ, नैस्डेक में 153 अंक की गिरावट रही. एशियाई बाजार आज भी लाल निशान में हैं. SGX Nifty करीब 80 अंक की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है. जापान के बाजार आज बंद हैं. यूरोपीय बाजार भी करीब 1-2 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए. 

दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख से भले ही बाजार सहमे हुए हैं, लेकिन भारतीय बाजारों में खबरों के दम पर कहां एक्शन देखने को मिल सकता है, एक नजर डालते हैं. 

1. Mahindra & Mahindra पर आज नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी 250-500 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए ग्लोबल इनवेस्टर्स से बातचीत कर रही है. कंपनी इन पैसों के जरिए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोग्राम पर जोर देना चाहती है. ये जानकारी Reuters के मुताबिक सूत्रों से पता चली है, ये शेयर आज फोकस में रहेगा

2.Tata Steel पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि Tata Group की सभी मेटल कंपनियों का Tata Steel में विलय होगा. 

3. Century Textiles पर आज नजर रखिएगा क्योंकि इसकी रियल्टी कंपनी Birla Estates ने बैंगलुरू में 10 एकड़ जमीन का टुकड़ा खरीदा है. यहां पर कंपनी 10 लाख वर्ग फीट फैसिलिटी के जरिए 900 करोड़ रुपये कमाई का अनुमान लगा रही है. 

4. Hero MotoCorp ने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स के एक्स शोरूम कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने बढ़ती लागत को देखते हुए ये फैसला किया है. ये बढ़ोतरी 1000 रुपये तक होगी, अलग अलग मॉडल्स के आधार पर ये अलग अलग होगी

5. Zydus Lifesciences पर आज नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी ने AMP Energy Green Nine में 11.86% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है. इस डील के जरिए कंपनी गुजरात में कैप्टिव सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट लगाएगी 

6. Kirloskar Industries आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी ने Swaraj Engines (SEL) में अपनी 17.41% हिस्सेदारी को Mahindra & Mahindra (M&M) को बेचने का प्रस्ताव दिया है. 

7. Bombay Dyeing & Manufacturing Company के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राइट्स इश्यू के जरिए 940 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है. ये शेयर आज फोकस में रहेगा

8. Somany Ceramics भी आज एक्शन में रहेगा, क्योंकि कंपनी ने तय किया है कि वो Amora Ceramics (ACPL) में अपनी पूरी 3.62 परसेंट हिस्सेदारी को बेचेगी. इसके बाद 
Amora Ceramics इस हिस्सा बिक्री के बाद कंपनी की सब्सिडियरी नहीं रहेगी 

9. Cipla को उसके इंदौर प्लांट के लिए Establishment Inspection Report (EIR) मिल गई है, यानी उसकी जांच खत्म हो गई है. USFDA ने इंदौर प्लांट के लिए 27 जून से 1 जुलाई के दौरान एक प्रोडक्ट स्पेसिफिक प्री जांच (PAI) किया था. ये आज फोकस में रहेगा 

10. M&M Finance पर आज नजर रखिएगा क्योंकि रिजर्व बैंक ने थर्ड पार्टी कलेक्शन एजेंट के जरिए रिकवरी ऑपरेशंस को बंद करने का निर्देश दिया है. RBI का ये आदेश हजारीबाग घटना के बाद आया है.

VIDEO: Fortune India Richest List: इन अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2028 तक भारत की ग्रोथ में गिरावट का अनुमान, मूडीज ने जारी की रिपोर्ट

मूडीज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ 2025 के अनुमानित 7.5% से घटकर 2026 में 7% और 2027 में 6.5% रह सकती है.

12 hours ago

भारत के कपड़ा निर्यात में 2.1% की बढ़ोतरी, FY26 में ₹3.16 लाख करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

कपड़ा निर्यात में सबसे बड़ा योगदान रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का रहा. इस सेगमेंट का निर्यात ₹1,35,427.6 करोड़ से बढ़कर ₹1,39,349.6 करोड़ हो गया, यानी 2.9% की वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

क्या भारत की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय अपनी कन्विक्शन रेट में हेरफेर करती है?

एजेंसी दावा करती है कि उसकी कन्विक्शन रेट 93.6 प्रतिशत है, वह ₹1.54 लाख करोड़ की जब्त संपत्तियों को संभालती है, और आज तक कभी किसी स्वतंत्र परफॉर्मेंस ऑडिट के दायरे में नहीं आई है. यहां पढ़िए कि जब आप इसके आंकड़ों को बारीकी से देखते हैं तो क्या सामने आता है.

13 hours ago

भारत के समुद्री निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड, FY26 में ₹72,325 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

विशाखापट्टनम, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख बंदरगाहों ने कुल निर्यात मूल्य का लगभग 64% हिस्सा संभाला है. इससे इन बंदरगाहों की लॉजिस्टिक और ट्रेडिंग में अहम भूमिका साफ होती है.

13 hours ago

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच MSME समझौता, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा नया जोर

सरकार के अनुसार, यह समझौता इस बात को दर्शाता है कि दोनों देश MSME सेक्टर को समावेशी विकास, नवाचार और रोजगार सृजन का प्रमुख इंजन मानते हैं. इससे विभिन्न बाजारों में स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग भी बढ़ेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें