होम / बिजनेस / हॉस्पिटैलिटी में भारतीय बहुत हंबल होते हैं- के बी काचू
हॉस्पिटैलिटी में भारतीय बहुत हंबल होते हैं- के बी काचू
साठ के दशक में आईटीसीडी का गठन किया गया था. आईटीडीसी ने 40 जगहों को विकसित किया. अस्सी के दशक में जब एशियन गेम्स हुए तब उसने इस इंडस्ट्री को पूरी तरह से चेंज कर दिया.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
BW Hotelier के दिल्ली में चले रहे होटल समिट में भाग लेते हुए रेडीसन होटल ग्रुप के दक्षिण एशिया के प्रिंसिपल एडवाइजर के बी काचरु ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय हॉस्पिटैलिटी के मामले में बहुत हंबल होते हैं. ये बात उन्होंने इस बात पर कही की वेस्ट के मुकाबले भारतीयों की हॉस्पिटैलिटी को कैसे देखते हैं उन्होंने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं इस काम को करना जानते हैं.
वेस्ट के मुकाबले भारतीयों को कितना हॉस्पिटैबेल देखते हैं
उन्होंने कहा कि भारतीय हॉस्पिटैलिटी में बहुत हंबल होते हैं. वो इस बात में विश्वास रखते हैं कि कितना ज्यादा दिया जा सकता है. भारतीय जानते हैं कि एक कस्टमर क्या चाहता है और उसे क्या चाहिए. इसलिए भारतीय हॉस्पिटैलिटी के मामले में बहुत बेहतर हैं.
टूरिज्म की वैल्यू क्या है
अंग्रेजो के जमाने से हम देख रहे हैं देश में अलग- अलग जगहों पर होटल या हॉस्पिटैलिटी काम हो रहा है. जिसमें वाराणसी और दूसरे शहर शामिल हैं. साठ के दशक में आईटीसीडी का गठन किया गया था. जिसका काम था पर्यटन को बढ़ाना. आईटीडीसी ने 40 जगहों को विकसित किया. अस्सी के दशक में जब एशियन गेम्स हुए और नॉन एलाइंस एमिट हुए तब उसने इस इंडस्ट्री को पूरी तरह से चेंज कर दिया. उसके बाद प्राइवेट सेक्टर को इनवाइट किया गया, जिसमें कई प्राइवेट प्लेयर भी आये और कई होटल शुरू हुए.
हम सक्सेस क्यों हुए
रेडीसन होटल ग्रुप के दक्षिण एशिया प्रमुख के बी काचू कहते हैं कि हम इस सेक्टर में इसलिए सफल हुए क्योंकि हम जानते थे कि एक कस्टमर को क्या चाहिए. हम बुक्स पर नहीं गए. जब हमने पहला होटल साइन किया हमने रेडीसन को इंडिया में सेल किया और कई इंवेस्टर के सामने प्रजेंटेशन दिया तो कुछ इंवेस्टरों ने रेडीसन को कहा राधेश्याम. वो वास्तव में रेडीसन को नहीं जानते थे. ये हमारे पहले होटल की कहानी है. हम अमेरिका और यूरोप में स्ट्रॉंग थे.लेकिन भारत में हमारी स्थिति अच्छी नहीं थी. एक समय में पंजाब में कोई भी ब्रेंडेड होटल नहीं था. हमारे पास जालंधर से ऑफर आया. उनके.पास साठ कमरों का होटल था. लेकिन जब किसी राज्य में कोई होटल हीं था तो हमने वहां जाने का फैसला किया और आज पंजाब में हमारे पास 20 होटल हैं.
होटल इंडस्ट्री में न्यू कमर के लिए क्या कहना चाहेंगें
मैं ये कहना चाहूंगा कि आप अपना विजन हमेशा क्लीयर रखिए अपने गोल के लिए एफर्ट लगातार करते रहिए. जब तक आप अपने गोल को तय नहीं करेंगें तब तक काम नहीं हो पाएगा न ही आपको सफलता मिल पाएगी. उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए आपको अपने कुछ सिद्धांतों को ईमानदारी से निभाना चाहिए. आपको दूसरे की या कहें कि निवेशक के पैसे को ईमानदारी से खर्च करना चाहिए. उसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए.
टैग्स