होम / बिजनेस / दुनिया की GDP में 30% होगी भारत की हिस्सेदारी, वित्त मंत्री ने बताई टाइमलाइन

दुनिया की GDP में 30% होगी भारत की हिस्सेदारी, वित्त मंत्री ने बताई टाइमलाइन

'इंडिया आइडियाज समिट 2022’ में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका-भारत संबंधों की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स की यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) की ओर आयोजित ‘इंडिया आइडियाज समिट 2022’ का उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को किया. इस मौके पर उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि नौकरियां उत्पन्न करना और धन का समान वितरण जैसी बुनियादी चीजों पर हमारा फोकस अधिक है.

मजबूरियों को समझते हैं 
अमेरिका-भारत संबंधों पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों में यूएस और इंडिया एक-दूसरे के ज्यादा करीब आए हैं. हम एक-दूसरे की मजबूरियों और चुनौतियों को समझते हैं और बाधाओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमारे साझा मूल्य और विश्वास हमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, मौजूदा संघर्षों और अनिश्चितता के समग्र वातावरण से जुड़ी एक-जैसी चुनौतियों को हल करने में मदद करेंगे.

गिनाईं की भारत की ताकत
निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, 'मुझे विश्वास है कि भारत की प्रमुख शक्ति - अर्थव्यवस्था का आकार और विविधता, कुशल जनशक्ति की उपलब्धता और डिजिटल ट्रांजिशन में हुई प्रगति - देश की अर्थव्यवस्था को अगले 20 वर्षों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 30% हिस्सेदारी में सक्षम बनाएगी. इस प्रक्रिया में भारत और अमेरिका वैश्विक विकास के इंजन की तरह काम करेंगे. दोनों देशों में बहुत कुछ समान है और इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में दुनिया के कल्याण के लिए सहयोग कर सकते हैं'.

असंभव लगती थी प्रगति
वहीं, USIBC के अध्यक्ष अतुल केशप ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'भारत में जो प्रगति हो रही है, वह कुछ दशक पहले तक असंभव लगती थी. विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर स्वास्थ्य सेवा, रोबोटिक्स और कंप्यूटर विज्ञान में अत्याधुनिक अनुसंधान और यूनिफाइड एवं इंटरलिंक्ड पेमेंट और आइडेंटिटी सिस्टम तक, देश ने भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी के सपनों को साकार किया है'.

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
उन्होंने आगे कहा कि केवल दो वर्षों में पानी से होने वालीं बीमारियों में 66% की कमी से लेकर 2014 के बाद से सड़क निर्माण की रफ्तार में दोगुना इजाफा और क्लीन एनर्जी की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों तक हमने जबरदस्त प्रगति देखी है, और आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है.

क्या करती है USIBC?
यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) की स्थापना अमेरिका और भारत सरकार की पहल पर 1975 में की गई थी. यह काउंसिल अमेरिका, भारत और इंडो-पैसिफिक में सक्रिय सैकड़ों प्रमुख वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है. काउंसिल उद्योगों की आवाज उठाने के साथ-साथ दोनों देशों में संचालित व्यवसायों और सरकारों के बीच संबंध करने का काम भी करती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

36 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

36 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago