✕

होम / बिजनेस / भारतीय ऑटो दिग्गज Mahindra खरीदने जा रही इस जापानी कंपनी में हिस्सेदारी, 2 हजार करोड़ में होगी डील!

भारतीय ऑटो दिग्गज Mahindra खरीदने जा रही इस जापानी कंपनी में हिस्सेदारी, 2 हजार करोड़ में होगी डील!

Mahindra & Mahindra की सुमितोमो कॉर्पोरेशन से SML इसुजु में 44% हिस्सेदारी खरीदने की योजना भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण विकास हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में बड़ा कदम उठाते हुए सुमितोमो कॉर्पोरेशन (Sumitomo's) की SML इसुजु (SML Isuzu) में 44% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है. इस डील की अनुमानित कीमत 2,026 करोड़ रुपये है, जो दोनों कंपनियों के लिए रणनीतिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकती है. महिंद्रा का यह कदम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है, जबकि SML इसुजु को महिंद्रा के नेटवर्क और तकनीकी विशेषज्ञता से नया विस्तार मिलने की संभावना है. तो आइए आपको इस डील की विस्तार से जानकारी देते हैं. 

ये हुई है डील 
महिंद्रा सुमितोमो की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1,400 से 1,500 रुपये प्रति शेयर का ऑफर देने पर विचार कर रही है. अगर यह डील सफल होती है, तो SML इसुजु की कुल वैल्यू करीब 236 मिलियन डॉलर (करीब 2,026 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है. यह एक बड़ा कदम है, जो भारतीय ऑटोमोबाइल और कमर्शियल व्हीकल मार्केट में महिंद्रा की स्थिति को और मजबूत कर सकता है. मीडियी रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा का बोर्ड जल्द ही इस डील पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा. इससे यह संकेत मिलता है कि महिंद्रा की रणनीति दीर्घकालिक फायदे के लिए तैयार की गई है, जिसमें SML इसुजु के साथ एक मजबूत साझेदारी की संभावना है.

महिंद्रा और SML इसुज़ु का कारोबार
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में एसयूवी, ट्रक और अन्य कॉमर्शियल व्हीकल का निर्माण करती है. वहीं, SML इसुजु मुख्य रूप से बसों और ट्रकों के निर्माण के लिए जानी जाती है. इस कंपनी में जापानी वाहन निर्माता इसुजु मोटर्स की भी 15% हिस्सेदारी है. यह गठजोड़ दोनों कंपनियों के लिए दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. जब महिंद्रा से इस डील को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि वे बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते. वहीं, SML इसुजु ने भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि, इसके बावजूद बाजार में यह खबर सुर्खियां बन गई है और निवेशकों के बीच उत्साह बढ़ा है.

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा को एक बड़ा फायदा
अगर यह डील पूरी होती है, तो महिंद्रा को मजबूत कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में एक बड़ा फायदा मिलेगा. साथ ही SML इसुजु को महिंद्रा के नेटवर्क और तकनीकी विशेषज्ञता से नया विस्तार मिलेगा. इससे दोनों कंपनियों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिल सकती है और इस डील से न केवल व्यापारिक बल्कि बाजार में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस डील के बाद महिंद्रा के लिए नया अवसर खुल सकता है, जो न सिर्फ भारतीय बल्कि वैश्विक बाजार में भी उसकी स्थिति को और मजबूत करेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

6 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

2 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago