✕

होम / बिजनेस / भारतीय सेना को मिलेगी मजबूती, 54,000 करोड़ के रक्षा सौदे मंजूर, डिफेंस शेयरों में भी तेजी!

भारतीय सेना को मिलेगी मजबूती, 54,000 करोड़ के रक्षा सौदे मंजूर, डिफेंस शेयरों में भी तेजी!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC ने 54,000 करोड़ रुपये से अधिक के 8 रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसके चलते डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की रक्षा शक्ति को और मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए 54,000 करोड़ रुपये के नए रक्षा सौदों को मंजूरी दी गई है. ये सभी सौदे देश में ही निर्मित हथियारों और उपकरणों से जुड़े हैं, जो भारत की आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस खबर के बाद डिफेंस शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है. 

सेना के लिए पावरफुल इंजन

रक्षा बलों को और मजबूत करने के लिए भारतीय सेना के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है. अब सेना के T-90 टैंकों को नया और ज्यादा ताकतवर 1350 हॉर्स पावर इंजन मिलेगा. वर्तमान में इन टैंकों में 1000 हॉर्स पावर इंजन है, लेकिन नए इंजन की मदद से इन टैंकों की ताकत और गति में विशेष वृद्धि होगी, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में। यह टैंक किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए और अधिक सक्षम होंगे, जिससे युद्ध की स्थिति में भारत की स्थिति और भी मजबूत होगी. 

नौसेना के लिए वरुणास्त्र टॉरपीडो

नौसेना के लिए भी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. DAC ने भारत में निर्मित वरुणास्त्र टॉरपीडो की खरीद को मंजूरी दी है. यह टॉरपीडो दुश्मन की पनडुब्बियों को निशाना बनाने में अत्यधिक प्रभावी हैं. इसकी खरीद से भारतीय नौसेना की सुरक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, और यह समुद्र में भारतीय शक्ति को और मजबूत करेगा.

वायुसेना के लिए AEW&C प्रणाली

भारतीय वायुसेना को एक और अत्याधुनिक प्रणाली मिल रही है. DAC ने वायुसेना के लिए AEW&C (Airborne Early Warning & Control) प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी है. यह प्रणाली आसमान से दुश्मन की हर गतिविधि पर निगरानी रखने में सक्षम है और इसके जरिए वायुसेना के अन्य हथियारों की ताकत को कई गुना बढ़ाया जा सकेगा. यह प्रणाली भारत की वायु सुरक्षा को एक नया आयाम देगी.  

भारतीय तोपों की खरीद

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक ATAGS (Advanced Towed Artillery Gun System) तोपों की खरीद को मंजूरी दी है. इन तोपों का पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्माण किया गया है. इस कदम से न केवल भारतीय सेना को अत्याधुनिक तोपें मिलेंगी, बल्कि 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा. इन तोपों की कुल लागत लगभग 7,000 करोड़ रुपये है. वहीं, सरकार ने 2025 को 'Year of Reforms' के रूप में मनाने का फैसला किया है. इसके तहत, रक्षा खरीद प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. इन सुधारों से पूरी प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावशाली होगी, जिससे रक्षा क्षेत्र की मजबूती में और भी वृद्धि होगी.  

 

इन शेयरों में तेजी

शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर 1.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,884.00 रुपये पर कारोबार करते दिखे. भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) के शेयर 3.45% की तेजी के साथ 1,290.00 रुपये पर कारोबार करते दिखे. वहीं, BEML के शेयर 1.88% की तेजी के साथ 2,795.55 रुपये पर कारोबार करता दिखा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago