✕

होम / बिजनेस / 2027 तक चौथा सबड़े बड़ा कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स मार्केट बनेगा भारत, इतनी मिलेंगी नौकरियां

2027 तक चौथा सबड़े बड़ा कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स मार्केट बनेगा भारत, इतनी मिलेंगी नौकरियां

भारत 2027 तक दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा. वित्त वर्ष 2029-30 तक बाजार का अनुमानित आकार पांच लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट तेजी से विकास करता जा रहा है. इसके वित्त वर्ष 2030 तक 5 लाख करोड़ का आंकड़ा छूने की पूरी उम्मीद है. साथ ही भारत साल 2037 तक दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट भी बन जाएगा. भारतीय प्रोडक्ट्स अब क्वालिटी के मामले में ग्लोबल स्टैंडर्ड को टक्कर दे रहे हैं. कस्टमर्स का भरोसा उन पर मजबूत हुआ है. इस सेक्टर में करीब 8.5 लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता है. 

कस्टमर की डिमांड को समझते हुए प्रोडक्ट बनाने होंगे

उद्योग की संस्था सीआईआई (CII) ने कहा कि हमें इस सेक्टर को बढ़ावा देना चाहिए. कस्टमर की डिमांड को समझते हुए प्रोडक्ट बनाने होंगे. सीआईआई की नेशनल कमेटी ऑन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्यूरेबल्स के चेयरमैन बी त्यागराजन ने कहा कि हमें एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड का ध्यान रखना होगा. अपने प्रोडक्ट हमें ग्लोबल कंज्यूमर की डिमांड को देखते हुए बनाने होंगे. ऐसा करके हम इस सेक्टर को तेजी से आगे ले जा सकते हैं. वह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्यूरेबल्स समिट 2024 को संबोधित कर रहे थे.

प्रोडक्ट के साथ उनके पार्ट्स भी बनाने पर ध्यान देना होगा

बी त्यागराजन ब्लू स्टार इंडिया (Blue Star) के चेयरमैन एवं एमडी भी हैं. उन्होंने कहा कि अगला दशक भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हमें अपने सेक्टर में वैल्यू चेन खड़ी करनी होगी. इसके जरिए हम ज्यादा से ज्यादा अवसरों का लाभ उठा सकेंगे. हमें प्रोडक्ट के साथ ही उनके पार्ट्स भी बनाने पर ध्यान देना होगा. भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनने की तरफ बढ़ रहा है. हमें इस यात्रा में भागीदार बनना होगा. भारत का खुद का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मार्केट बहुत विशाल है. सरकार भी देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग कर रही है. 

GDP में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा 25 फीसदी करने का लक्ष्य 

उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा खिलाड़ी बनने जा रहा है. साथ ही देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा 25 फीसदी करने का लक्ष्य भी हम जल्द ही हासिल कर लेंगे. इससे करीब 500 अरब डॉलर का एफडीआई और 8.5 लाख नौकरियां पैदा हो सकती हैं. भारत का एसी सेक्टर 2040 तक दुनिया में सबसे बड़ा हो जाएगा. बी त्यागराजन ने सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित