✕

होम / बिजनेस / भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका, Amazon-Flipkart में नहीं बिकेंगे पाकिस्तानी सामान

भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका, Amazon-Flipkart में नहीं बिकेंगे पाकिस्तानी सामान

सरकार ने Amazon India, Flipkart जैसी बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स को नोटिस भेजा है. इन वेबसाइट्स पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे और उससे जुड़ी चीजें बेची जा रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन इंडिया और वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सहित ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी कर उन्हें अपने प्लेटफार्म से पाकिस्तानी झंडे वाले सामान हटाने का निर्देश दिया है. यूबाय इंडिया, ईटीसी, द फ्लैग कंपनी और द फ्लैग कारपोरेशन को भी नोटिस भेजकर कहा कि पाकिस्तानी झंडे और संबंधित सामान की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सभी ई-कामर्स कंपनियों को इन आदेशों का पालन करना होगा.

ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी

सीसीपीए ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि Amazon, Flipkart, UbuyIndia, Etsy, The Flag Company and The Flag Corporation को पाकिस्तानी झंडे और उससे जुड़े सामान की बिक्री के लिए नोटिस जारी किया है. ऐसी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को इस तरह की सभी सामग्री को तुरंत हटाने और राष्ट्रीय कानूनों का पालन करने का निर्देश दिया जाता है.

भारत का ऑपरेशन सिंदूर

यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच उठाया गया है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 नागरिकों की जान चली गई थी. जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया हो गया.

बता दें कि इससे पहले अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी से भारत में संचालित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी झंडे और अन्य सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था.

CAIT ने की थी मांग

इससे पहले मंगलवार को व्यापारियों के एक बड़े संगठन CAIT ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर मांग की थी कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रतीकों वाली चीजों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago