होम / बिजनेस / India Exim Bank ने 5 बांग्लादेशी बैंकों के साथ किया समझौता, जानिए क्या होगा असर
India Exim Bank ने 5 बांग्लादेशी बैंकों के साथ किया समझौता, जानिए क्या होगा असर
बैंकों के साथ बैंक समझौते जारी करने से दोनों देशों के बीच व्यापार का समर्थन करने के अधिक अवसर खुलेंगे. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
ढाका: भारतीय निर्यात-आयात बैंक (India Exim Bank) ने अपनी नई व्यापार सुविधा पहल, व्यापार सहायता कार्यक्रम (TAP) के तहत 16-17 अक्टूबर, 2022 के दौरान 5 बांग्लादेशी बैंकों म्यूचुअल ट्रस्ट बैंक लिमिटेड, ढाका बैंक लिमिटेड, बैंक एशिया लिमिटेड, मिडलैंड बैंक लिमिटेड और शाहजलाल इस्लामी बैंक के साथ बैंक समझौते जारी किए.
की-प्लेयर की भूमिका निभाता है India Exim Bank
India Exim Bank, अपने कार्यालयों के वैश्विक नेटवर्क और वित्तीय, सलाहकार और क्षमता निर्माण गतिविधियों की एक विशाल श्रृंखला के जरिए, भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और साझेदार देशों के साथ निवेश संबंधों को बढ़ावा देने में एक की-प्लेयर की भूमिका निभाने का प्रयास करता है.
क्या है India Exim Bank का TAP
इस पृष्ठभूमि के साथ, India Exim Bank ने एक नई व्यापार सुविधा पहल व्यापार सहायता कार्यक्रम (TAP) विकसित किया है. TAP के तहत, India Exim Bank व्यापार को सुचारू बनाने के लिए और उसमें वृद्धि करने के लिए ऋण के माध्यम से सहायता प्रदान करता है. इस प्रयास से वाणिज्यिक बैंकों या वित्तीय संस्थानों की क्षमता में वृद्धि होती है.
इस समझौते से क्या होगा फायदा?
समझौतों पर हस्ताक्षर के दौरान, India Exim Bank के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री तरुण शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में, India Exim Bank ने बांग्लादेश के साथ कई व्यापार लेनदेन का समर्थन किया है, जो कृषि, ऑटोमोटिव पार्ट्स, पूंजी और इंजीनियरिंग सामान, लोहा और इस्पात और टेक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों को कवर करते हुए 20 मिलियन यूएस डॉलर के करीब है. उपरोक्त 5 बैंकों के साथ बैंक समझौते जारी करने से दोनों देशों के बीच व्यापार का समर्थन करने के अधिक अवसर खुलेंगे और इन बैंकों को भारत में व्यापक संख्या में वाणिज्यिक बैंकों के साथ कार्य संबंध स्थापित करने में सहायता मिलेगी.
India Exim Bank का इंटरैक्टिव सेशन
India Exim Bank ने 17 अक्टूबर, 2022 को ढाका में TAP पर एक इंटरैक्टिव सेशन का भी आयोजन किया, जिससे साझेदार बैंकों को ऑब्जेक्टिव, प्रॉसेस फ्लो और डॉक्यूमेंटेशन के बारे में जानकारी दी जा सके. इस सत्र में बांग्लादेश के स्थानीय बैंकों के लगभग 50 बैंकर्स ने हिस्सा लिया. टीम ने एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं को कवर करते हुए TAP की निम्नलिखित प्रमुख पेशकशों पर प्रकाश डाला: (A) व्यापार वित्त साधनों को समर्थन, (B) अपरिवर्तनीय प्रतिपूर्ति उपक्रम, (C) फ्रंटिंग गारंटी / काउंटर गारंटी जारी करना और (D) जोखिम भागीदारी.
बांग्लादेश के विकास में India Exim Bank का योगदान
व्यापार के लिए इस तरह का समर्थन भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते आर्थिक जुड़ाव को और मजबूत बनाएगा. India Exim Bank ने, भारत सरकार की ओर से, बांग्लादेश में 42 विकासात्मक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए, बांग्लादेश जनवादी गणराज्य की सरकार को कुल 7.862 बिलियन यूएस डॉलर की चार लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान की हैं. India Exim Bank ने 2X660MW मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 1.60 बिलियन यूएस डॉलर का टर्म लोन भी दिया है, जिससे बांग्लादेश में बेहतर बिजली उपलब्धता के कारण बेहतर औद्योगिक उत्पादन सहित महत्वपूर्ण विकास होने की उम्मीद है.
टैग्स