होम / बिजनेस / Johnnie Walker व्हिस्की बनाने वाली Diageo के CEO नहीं रहे, भारत से था खास रिश्ता

Johnnie Walker व्हिस्की बनाने वाली Diageo के CEO नहीं रहे, भारत से था खास रिश्ता

1997 में जब गिनीज और ग्रैंड मेट्रोपॉलिटन के विलय के बाद Diageo अस्तित्व में आई, तो मेनेजेस इसका हिस्सा बन गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जॉनी वॉकर (Johnnie Walker) स्कॉच व्हिस्की बनाने वाली कंपनी डियाजियो (Diageo) के भारतीय मूल के सीईओ इवान मैनुअल मेनेजेस (Ivan Menezes) नहीं रहे. उन्होंने बुधवार को लंदन में आखिरी सांस ली. इवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उनका निधन हो गया. 64 वर्षीय मेनेजेस इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया से रुखसत हो गए. 

इस वजह से हुए थे भर्ती 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इवान मैनुअल मेनेजेस को पेट के अल्सर और अन्य हेल्थ इशूज के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डियाजियो ने सोमवार को बताया था कि इवान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कंपनी के CEO की जिम्मेदारी अंतरिम आधार पर फिलहाल डेबरा क्रू को सौंपी गई है. बता दें कि Diageo शराब बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार है. इस ब्रिटिश कंपनी की स्थापना 17 दिसंबर 1997 को लंदन में हुई थी. डियाजियो में करीब 27000 कर्मचारी काम करते हैं.

पुणे में हुआ था जन्म
डियाजियो भारत में Johnnie Walker स्कॉच विस्की बेचती है. साथ ही शराब कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) में भी इसके पास मैज्योरिटी स्टेक है. डियाजियो के सीईओ रहे इवान मैनुअल मेनेजेस का जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था. उनके पिता मैनुअल मेनेजेस भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन थे. मेनेजेस ने राजधानी दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और IIM अहमदाबाद से पढ़ाई की थी. 1997 में जब गिनीज और ग्रैंड मेट्रोपॉलिटन (Guinness and Grand Metropolitan) के विलय के बाद Diageo अस्तित्व में आई, तो मेनेजेस इसका हिस्सा बन गए. उन्हें 2012 में कंपनी का कार्यकारी निदेशक और 2013 में CEO नियुक्त किया गया. 

मिली थी नाइट की उपाधि 
इवान मैनुअल मेनेजेस को 2023 में नाइट की उपाधि दी गई थी. उनके भाई विक्टर मेनेजेस CIti Bank के पूर्व चेयरमैन और CEO हैं. डियाजियो की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है - वीकंड में हमें पता चला कि अल्सर की सर्जरी के बाद इवान की हालत कई अन्य परेशानियों के चलते बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब वह हमारे बीच नहीं हैं. डियाजियो के प्रमुख ब्रैंड्स की बात करें, तो इसमें Johnnie Walker व्हिस्की, Tanqueray जिन और Don Julio टकीला शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

44 seconds ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

15 minutes ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

31 minutes ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

9 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

बड़ी खबरें