✕

होम / बिजनेस / भारत बना वैश्विक शिपबिल्डिंग का नया केंद्र: फ्रांसीसी कंपनी ने दिया जहाज निर्माण का ऑर्डर

भारत बना वैश्विक शिपबिल्डिंग का नया केंद्र: फ्रांसीसी कंपनी ने दिया जहाज निर्माण का ऑर्डर

CMA CGM और कोचीन शिपयार्ड के बीच हुआ यह सौदा प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ सोच की एक और बड़ी सफलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

फ्रांस की शिपिंग कंपनी CMA CGM ने भारत के कोचीन शिपयार्ड में छह नए जहाजों के निर्माण का ऑर्डर दिया है. करीब 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के इस समझौते ने भारत को वैश्विक जहाज निर्माण के क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है. यह कदम भारत को चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के विकल्प के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है.

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी का बड़ा कदम

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंटेनर शिपिंग कंपनी CMA CGM ने लॉटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी के चेयरमैन रोडोल्फ सादे ने कहा कि भारत में छोटे और एलएनजी से चलने वाले जहाजों का निर्माण “एक नया विकल्प” साबित होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन जहाजों की क्षमता 1,700 TEU होगी और ये एलएनजी (Liquefied Natural Gas) से चलेंगे, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी. यह पहला मौका है जब किसी बड़ी वैश्विक कंपनी ने भारत में कंटेनर जहाजों का ऑर्डर दिया है, जो देश के जहाज निर्माण उद्योग के लिए ऐतिहासिक मोड़ है.

भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति

यह सौदा भारत के लिए सिर्फ एक व्यावसायिक समझौता नहीं बल्कि एक रणनीतिक उपलब्धि भी है. इससे भारत को 2030 तक दुनिया के टॉप-10 शिपबिल्डिंग देशों में शामिल करने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी.

पीएम मोदी की सोच ने बदला खेल

रोडोल्फ सादे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे बेहद प्रभावित हुए. सादे के अनुसार, “मुझे लगा मैं किसी प्रधानमंत्री से नहीं, बल्कि एक बिजनेस लीडर से बात कर रहा हूं. उन्होंने कहा, ‘आपको भारत में और करना चाहिए.’” सादे ने पीएम मोदी को एक दूरदर्शी राजनीतिक नेता और शानदार बिजनेस लीडर बताया. उन्होंने बताया कि मोदी की प्रेरणा और चुनौती के बाद ही कंपनी ने भारत में निवेश का फैसला लिया.

भारतीय जहाज निर्माण उद्योग के लिए सुनहरा अवसर

यह ऑर्डर भारतीय शिपबिल्डिंग सेक्टर के लिए ऐतिहासिक है. सितंबर में कैबिनेट द्वारा 69,725 करोड़ रुपये के जहाज निर्माण पैकेज को मंजूरी दिए जाने के बाद यह ऑर्डर एक बड़ा बूस्टर है. इससे भारत को चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करने में नई ताकत मिलेगी. सादे ने कहा कि अब तक उन्होंने बड़े जहाजों के ऑर्डर चीन और दक्षिण कोरिया को दिए हैं, लेकिन छोटे जहाजों के लिए भारत उनकी पहली पसंद बन रहा है.

भारतीय झंडे के साथ समुद्र में उतरेंगे जहाज

यह समझौता CMA CGM की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जो कंपनी ने फरवरी 2025 में पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान की थी. कोचीन शिपयार्ड में बनने वाले ये सभी छह जहाज भारतीय झंडे के तहत संचालित होंगे. यह सिर्फ एक औद्योगिक समझौता नहीं बल्कि भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता और वैश्विक साख को दर्शाने वाला कदम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

9 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

15 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें