✕

होम / बिजनेस / विदेशी निवेशकों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना भारत, FDI में आया 45 प्रतिशत का बड़ा उछाल

विदेशी निवेशकों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना भारत, FDI में आया 45 प्रतिशत का बड़ा उछाल

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान सेवाओं में FDI बढ़कर 5.69 अरब डॉलर हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3.85 अरब डॉलर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) अप्रैल-सितंबर 2024 में 45 प्रतिशत बढ़कर 29.79 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. यह बढ़ोतरी सर्विसेज, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, टेलीकॉम, फार्मा और केमिकल्स जैसे सेक्टर में मजबूत निवेश के कारण हुई है. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में FDI इनफ्लो 20.5 अरब अमेरिकी डॉलर था.

जुलाई-सितंबर में 43% की उछाल

जुलाई-सितंबर 2024 की तिमाही में, FDI इनफ्लो में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 13.6 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 9.52 अरब अमेरिकी डॉलर था. अप्रैल-जून तिमाही में भी FDI में 47.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जो 16.17 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. कुल FDI की बात करें, (जिसमें इक्विटी इनफ्लो, पुनर्निवेशित आय (Reinvested Earnings) और अन्य पूंजी शामिल है) पहली छमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 42.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 33.12 अरब अमेरिकी डॉलर था.

इन देशों ने भारत में किया जमकर निवेश

भारत में निवेश करने वाले प्रमुख देशों में मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, नीदरलैंड्स और यूएई जैसे नाम शामिल हैं. आपको बता दें, मॉरीशस से 5.34 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ, जो पिछले वर्ष 2.95 अरब था. वहीं, सिंगापुर से 7.53 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आया, जो पहले 5.22 अरब था. जबकि, अमेरिका से 2.57 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ, जो पिछले वर्ष 2 अरब था. यूएई से निवेश की बात करें तो यहां से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 1.1 अरब से बढ़कर 3.47 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. हालांकि, जापान और यूके से निवेश में कमी देखी गई.

इन सेक्टर्स में हुआ निवेश

सेक्टर्स के हिसाब से निवेश देखें तो सबसे ज्यादा निवेश, सर्विसेज, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, टेलीकॉम, फार्मा और गैर-पारंपरिक ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हुआ. सर्विसेज के क्षेत्र में FDI पहली छमाही में 5.69 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3.85 अरब अमेरिकी डॉलर था. जबकि, गैर-पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में 2 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ.

राज्यों के हिसाब से महाराष्ट्र सबसे ऊपर

राज्य स्तर पर महाराष्ट्र ने सबसे अधिक FDI निवेश को आकर्षित किया. यहां 13.55 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ. इसके बाद कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना का स्थान रहा. गुजरात में लगभग 4 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ. इसके बाद कर्नाटक है. यहां 3.54 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ. तीसरे नंबर पर तेलंगाना है. यहां 1.54 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

2 days ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 days ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 days ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 days ago


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago