✕

होम / बिजनेस / आयकर विभाग ने इस IT कंपनी को भेजा करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस, जानिए क्यों?

आयकर विभाग ने इस IT कंपनी को भेजा करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस, जानिए क्यों?

Coforge को आयकर विभाग द्वारा भेजे गए 184.98 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस ने कंपनी के लिए एक नया संकट खड़ा कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने इस पर विरोध जताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आयकर विभाग (Income Tax) ने आईटी कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड (Coforge) को 184.98 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में प्रॉफिट मार्जिन की गलत जानकारी देने के कारण की गई है. हालांकि, कोफोर्ज ने इस आरोप का विरोध करते हुए कहा है कि उसने सभी आंकड़े सही तरीके से प्रस्तुत किए थे और इस मामले को सुलझाने के लिए टैक्स एक्सपर्ट्स से सलाह ले रही है.

टैक्स के साथ भरना पड़ेदगा इतने करोड़ रुपये का ब्याज   

आयकर विभाग का आरोप है कि कोफोर्ज ने अपने प्रॉफिट मार्जिन को 32. 5 प्रतिशत की जगह 11.6 प्रतिशत दिखाया था. विभाग की जांच में यह पाया गया कि कंपनी ने मार्जिन के बारे में गलत जानकारी दी, जो कि एक ट्रांसफर प्राइसिंग डिस्प्यूट का कारण बना. इसके परिणामस्वरूप, विभाग ने 184.98 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस जारी किया, जिसमें 48.46 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में शामिल हैं.

कोफोर्ज ने आयकर विभाग द्वारा किए गए क्लेम को गलत बताया है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने सभी जानकारी सही और पारदर्शी तरीके से दी थी. कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे का समाधान टैक्स एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर करेगी और विश्वास जताया कि यह मामला जल्द ही हल हो जाएगा.

क्या है ट्रांसफर प्राइसिंग डिस्प्यूट?

ट्रांसफर प्राइसिंग डिस्प्यूट (Transfer Pricing Dispute) बहुराष्ट्रीय कंपनियों और टैक्स अथॉरिटीज के बीच का एक विवाद है. यह तब उत्पन्न होता है जब टैक्स अथॉरिटी को लगता है कि कंपनी ने अपनी इंटर-फर्म ट्रांजैक्शंस की कीमत इस तरह तय की है, ताकि वह अपने टैक्सेबल प्रॉफिट को कम दिखा सके और टैक्स देनदारी को घटा सके. यह एक आम मामला है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनियों और सरकारों के बीच उत्पन्न होता है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

4 hours ago