✕

होम / बिजनेस / इनकम टैक्स विभाग ने HUL को भेजा ₹1,986 करोड़ का नोटिस, सोमवार को शेयर रहेंगे फोकस में

इनकम टैक्स विभाग ने HUL को भेजा ₹1,986 करोड़ का नोटिस, सोमवार को शेयर रहेंगे फोकस में

₹1,986 करोड़ के टैक्स नोटिस के बावजूद HUL का कहना है कि इसका उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि निवेशकों की नजर अब सोमवार को शेयर की चाल पर टिकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

एफएमसीजी सेक्टर की अग्रणी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को आयकर विभाग से ₹1,986.25 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. कंपनी ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जारी एक बयान में बताया कि यह नोटिस वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भेजा गया है. यह नोटिस मुंबई के सेंट्रल सर्कल 5(2) के असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर द्वारा इनकम टैक्स एक्ट की धारा 156 के तहत 30 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया.

ट्रांसफर प्राइसिंग एडजस्टमेंट से जुड़ा मामला

HUL ने बताया कि यह आदेश मुख्य रूप से ट्रांसफर प्राइसिंग एडजस्टमेंट्स से जुड़ा है. टैक्स विभाग ने कंपनी द्वारा संबंधित पक्षों को किए गए कुछ भुगतान को अस्वीकार किया है और कॉरपोरेट टैक्स डेप्रिसिएशन से जुड़े कुछ दावों पर भी आपत्ति जताई है. कंपनी ने कहा कि इस आदेश का उसके वित्तीय प्रदर्शन, संचालन या कारोबारी गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा. साथ ही, HUL ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह कानूनी समय सीमा के भीतर इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी.

सितंबर तिमाही में ₹2,694 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

हाल ही में घोषित सितंबर तिमाही (Q2 FY25) के नतीजों में, HUL ने ₹2,694 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. कंपनी को इस तिमाही में ₹273 करोड़ का एकमुश्त लाभ भी हुआ, जो ब्रिटेन और भारतीय टैक्स अथॉरिटी के बीच पुराने टैक्स विवाद के सुलझने के बाद मिला.

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ऐसा कोई लाभ नहीं मिला था.

रेवेन्यू और मार्जिन में मामूली गिरावट

कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 0.5% बढ़कर ₹15,850 करोड़ रहा. वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) घटकर ₹3,563 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही से 2.3% कम है.

EBITDA मार्जिन 22.9% दर्ज किया गया, जो 60 बेसिस पॉइंट की गिरावट दर्शाता है.

प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में मार्जिन 23% से 24% के बीच रहने की उम्मीद है. कंपनी को विश्वास है कि आइसक्रीम बिजनेस के डिमर्जर से उसे 50–60 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त मार्जिन लाभ मिलेगा.

शेयर में हल्की गिरावट, सोमवार को रहेगा फोकस

शुक्रवार को BSE पर HUL का शेयर ₹2,466.65 पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र से ₹2.95 या 0.12% नीचे रहा. विश्लेषकों का मानना है कि टैक्स नोटिस की खबर के बाद सोमवार को शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, हालांकि कंपनी का मजबूत फंडामेंटल निवेशकों के भरोसे को बनाए रखेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें